बड़ी चेतावनी: चांदनी चौक का मंदिर आतंकियों के निशाने पर! दिल्ली में बड़े हमले की फिराक में लश्कर, हाई अलर्ट जारी

देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर आतंकी हमले को लेकर सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से अलर्ट किया गया है. खुफिया सूत्रों की मानें तो लश्कर के आतंकी लाल किले के आसपास धमाके की साजिश रच रहे हैं. आतंकियों के निशाने पर खासकर चांदनी चौक का प्रमुख मंदिर है.

सूत्रों के अनुसार, आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) IED हमले की योजना बना रहे हैं. बताया जा रहा है कि 6 फरवरी को पाकिस्तान के इस्लामाबाद स्थित एक मस्जिद में हुए विस्फोट के बाद यह संगठन भारत में बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में है.

इनपुट के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

सुरक्षा एजेंसियों को जैसे ही इनपुट मिला वैसे ही दिल्ली पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों ने लाल किला, चांदनी चौक और आसपास के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी है. इसके साथ ही भीड़भाड़ वाले इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है. दूसरी तरफ संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है.

सुरक्षा एजेंसियों की मानें तो लश्कर के आतंकी देश के बड़े मंदिर को निशाना बना सकते हैं. खासतौर पर दिल्ली के चांदनी का मंदिर उनके निशाने पर हो सकता है. फिलहाल किसी भी तरह के संभावित खतरे को देखते हुए इससे निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं.

10 नवंबर का हुआ था दिल्ली में ब्लास्ट

देश की राजधानी दिल्ली के लाल किले के पास 10 नवंबर 2025 को शाम के समय एक ब्लास्ट हुआ था. इसकी चपेट में कई लोग आए थे. इसके साथ ही कई गाड़ियां भी जलकर खाक हो गईं थीं. इस हादसे में उस समय कई लोगों की मौत हुई थी. साथ ही कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे. यह धमाका एक कार में हुआ था. धमाके से पहले वह कार करीब 3 घंटे तक लाल किला एरिया के पार्किंग में ही खड़ी रही थी. इस आतंकी हमले के बाद देशभर के कई इलाकों में छापेमारी की गई थी. इसके साथ ही कई लोगों को गिरफ्तार भी किया गया था.

जुमे के दिन हुआ था पाकिस्तान में ब्लास्ट

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में 6 फरवरी को जुमे की नमाज के दौरान ब्लास्ट हुआ था. इस हमले में कई लोगों की मौत हुई थी.इसके साथ ही कई लोग गंभीर तौर पर घायल हुए थे.धमाका इस्लामाबाद के शहजाद टाउन इलाके में स्थित टेरलाई इमाम बारगाह में हुआ था. यहां जुमे की नमाज अदा की जा रही थी. उसी समय आत्मघाती हमलावर ने खुद को अंदर आने के बाद गेट के पास उड़ा लिया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |