नोएडा में गहराया जल संकट: 6 महीने से प्यासी है पूरी सोसाइटी, 950 परिवारों ने पानी पर फूंक दिए 11 लाख!

नोएडा के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू 2 सोसाइटी में पिछले 6 महीने से जारी पेयजल संकट अब बड़ा विवाद बन गया है. करीब 950 परिवारों वाली सोसाइटी में नियमित जल आपूर्ति ठीक न होने के कारण लोगों को निजी टैंकरों के सहारे पानी मंगवाना पड़ रहा है. अक्टूबर से दिसंबर 2025 के बीच ही टैंकरों पर लगभग 11.33 लाख रुपये खर्च किए जा चुके हैं. सोसाइटी के निवासियों का कहना है कि प्राधिकरण से शिकायत के बावजूद इस पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है.

6 महीने से पानी की किल्लत, टैंकर ही सहारा

सोसाइटी निवासी बृजेश शर्मा का कहना है कि सोसाइटी में बीते 6 महीने से पानी की आपूर्ति बाधित है. हालात ऐसे हैं कि रोजमर्रा की जरूरतें जैसे रसोई, नहाने और साफ-सफाई के लिए भी निजी टैंकर मंगवाने पड़ रहे हैं, जिसका सीधा खर्च सोसाइटी के निवासियों की जेब पर पड़ रहा है.

सोसाइटी निवासी रंजन समंतराय का कहना है कि नियमित मेंटेनेंस शुल्क देने के बावजूद सोसाइटी में मूलभूत सुविधाओं के लिए निवासियों को अलग से भुगतान करना पड़ रहा है, जिससे परिवारों पर दोहरी आर्थिक मार पड़ रही है. वहीं कई निवासियों का यह भी कहना है कि पानी की किल्लत के बावजूद प्राधिकरण इस मामले पर कोई गंभीर निर्णय नहीं ले रहा है.

8 घंटे में मांगा जवाब

सोसाइटी निवासियों ने नोएडा प्राधिकरण और जल विभाग को पत्र लिखकर 8 घंटे के भीतर विस्तृत कार्ययोजना सार्वजनिक करने की मांग की है. उनका कहना है कि या तो स्थायी जल कनेक्शन की व्यवस्था तुरंत की जाए या फिर भुगतान और बकाया की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जाए. वहीं बिल्डर पक्ष की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सोसाइटी निवासियों ने कनेक्शन शुल्क जमा नहीं किया है.

सोसाइटी में कुल 950 जल कनेक्शन प्रस्तावित हैं, लेकिन इनमें लगभग 450 लोगों ने अब तक आधिकारिक कनेक्शन नहीं लिया है. उनका यह भी कहना है कि 450 लोगों में से केवल करीब 100 लोगों ने कनेक्शन शुल्क जमा किया है, बाकी का भुगतान अभी शेष है. वहीं सोसाइटी निवासियों का कहना है कि जिनसे पैसा लिया जा रहा है, उन्हें भी नियमित पानी नहीं मिल रहा है. इसी कारण कई लोग कनेक्शन शुल्क देने से हिचकिचा रहे हैं.

बिल्डर ने नहीं जमा किया जलबोर्ड का लाखों रुपये बकाया

जल निगम के अधिकारी ए.के. अरोड़ा का कहना है कि बिल्डर को कई बार नोटिस जारी किया जा चुका है. बिल्डर पर जल निगम का करीब 19.4 लाख रुपये शुल्क बकाया है. कई बार नोटिस देने के बाद भी बिल्डर ने शुल्क जमा नहीं किया है. जनसुनवाई में भी कई बार बिल्डर को बुलाया गया, लेकिन बिल्डर की तरफ से कोई स्पष्ट जवाब नहीं आया है. इस संबंध में बिल्डर के खिलाफ डीएम के माध्यम से आरसी जारी की जाएगी.

इस बारे में समिति निवासी दीनानाथ मिश्रा ने बताया कि जब बिल्डर ने जिस भी बायर को रहने के लिए फ्लैट दिया, तो उसे पानी का भी कनेक्शन दिया होगा. बिल्डर अपनी जवाबदेही से पल्ला झाड़ रहा है. सोसाइटी निवासियों द्वारा हर महीने मेंटेनेंस का नियमित भुगतान किया जा रहा है, लेकिन बिल्डर द्वारा यह राशि जमा नहीं कराई जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |