Karnataka Clash: बागलकोट में शिवाजी जयंती पर भड़की हिंसा! पथराव-आगजनी में SP भी लहूलुहान

कर्नाटक के बागलकोट में शिवाजी जयंती पर जुलूस में पथराव और आगजनी की घटना सामने आई है. यहां शोभायात्रा के दौरान उपद्रवियों ने शिवाजी की प्रतिमा पर पत्थर और चप्पलें फेंकीं. सब्जियों के ठेले में आग लगा दी. इस घटना में तीन लोग घायल हुए हैं, जिनमें जिले के एसपी सिद्धार्थ, एक पुलिसकर्मी भी शामिल हैं. पत्थरबाजी के कारण इलाके में तनाव कायम है. एहतियात के तौर पर पंका मस्जिद और कोटलेश्वर मंदिर के पास सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इलाके में भारी पुलिसबल की तैनाती है.

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर किया और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. एहतियातन आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है, ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. अतिरिक्त पुलिस बल को इलाके में तैनात किया गया है और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है. अधिकारियों का कहना है कि हालात फिलहाल नियंत्रण में हैं, लेकिन सतर्कता बरती जा रही है. घायल हिंदू कार्यकर्ता प्रकाश अरकेरी को सिर में चोट लगने के बाद इलाज के लिए शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

क्या बोले एसपी?

एसपी सिद्धार्थ ने बताया कि शिवाजी जयंती का जुलूस जब मस्जिद के पास पहुंचा, तभी उस पर पत्थर फेंके गए, जिसके बाद तनाव बढ़ गया. उन्होंने कहा कि पुलिस वीडियो फुटेज की जांच कर रही है और पथराव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है. आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की.

तीन ठेलों में आग लगाई

पथराव की घटना के दौरान उपद्रवियों ने सब्जी मंडी क्षेत्र में खड़े तीन ठेलों में आग लगा दी. सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए. ठेला मालिकों को भारी नुकसान हुआ है. व्यापारी जन्नतबी डोड्डामणि ने आक्रोश जताते हुए कहा कि उनका ठेला पूरी तरह जल गया, जिसमें रखे तराजू और सामान सब नष्ट हो गया. उन्होंने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है.

हिंदू संगठनों ने दी बागलकोट बंद की चेतावनी

घटना के विरोध में कुछ युवक सड़कों पर उतर आए और पत्थरबाजी करने वाले उपद्रवियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बागलकोट बंद का आह्वान किया जाएगा. हालांकि पुलिस अधिकारियों ने समझाइश देकर प्रदर्शनकारियों को शांत किया और उन्हें वापस भेज दिया.

स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने ओल्ड बागलकोट, नवनगर और विद्यागिरी क्षेत्रों में 24 फरवरी की मध्यरात्रि तक निषेधाज्ञा लागू कर दी है. उपमंडल अधिकारी संतोष जगलासर के आदेश के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर चार से अधिक लोगों के जुटने पर रोक रहेगी. बिना अनुमति सभा, जुलूस, धरना या किसी भी तरह का आयोजन प्रतिबंधित रहेगा. प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग और शांति बनाए रखने की अपील की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |