MP News: शहडोल के हॉस्टल में बड़ी सुरक्षा चूक! पाइप के सहारे नीचे उतरी छात्रा, पुलिस तलाश में जुटी

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल के एक आवासीय विद्यालय के छात्रावास से एक लड़की गायब हो गई. इस घटना के बाद हड़कंप मच गया. सुबह हाजिरी के दौरान छात्रा के गायब होने की जानकारी मिली. छात्रावास के वार्डन उमंग भारद्वाज ने इस घटना की शिकायत थाने में दर्ज कराई गई है. जिसके बाद पुलिस लड़की की तलाश में जुटी हुई है.

हॉस्टल से लड़की गायब
घटना शहडोल जिले के एकलव्य आवासीय विद्यालय छात्रावास के हर्री गांव की है. जहां कक्षा 11 में पढ़ने वाली एक छात्रा जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष बताई जा रही है, वह हॉस्टल से लापता हो गई. घटना का खुलासा उस समय हुआ जब सुबह छात्रावास की वार्डन ने नियमित रूप से हाजिरी लेनी शुरू की तो अटेंडेंस के दौरान एक छात्रा अनुपस्थित पाई गई, जिसके बाद से उसकी तलाश जारी है.

पाइप के सहारे उतरते देखी गई
पूछताछ में पता चला है कि संबंधित छात्रा के कमरे में रहने वाली अन्य छात्राएं छुट्टी पर थीं. रात में कमरे में वह लड़की अकेले सो रही थी. बाजू के कमरे में रहने वाली एक छात्रा ने बताया कि, ”रात करीब 10:00 बजे के बाद उसने लापता छात्रा को छात्रावास परिसर में ही बने सेफ्टी टैंक के पाइप के सहारे नीचे उतरते देखा था.” हालांकि उसने रात में इस संबंध में किसी को सूचना नहीं दी. सुबह जब छात्रा नहीं मिली तो पूरे मामले की जानकारी सामने आई.

छात्रा की तलाश में जुटी पुलिस
छात्रावास के वार्डन उमंग भारद्वाज ने मामले की लिखित शिकायत सोहागपुर थाने में दर्ज कराई है. शिकायत के आधार पर पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए तत्काल अपहरण का मामला भी दर्ज कर लिया है, और छात्रा की तलाश शुरू कर दी है. डीएसपी हेडक्वार्टर राजेंद्र मोहन दुबे बताते हैं कि, ”हर्री में एकलव्य आवासीय विद्यालय की कक्षा 11वीं की एक बच्ची गायब हुई है. वो हॉस्टल से कहीं चली गई है, जिस पर थाना सोहागपुर में शिकायत दर्ज की गई है. मामले में अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस इन्वेस्टिगेशन कर रही है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |