Rewa Doctor Viral Video: बीच सड़क हाईवोल्टेज ड्रामा! पत्नी ने डॉक्टर पति को गर्लफ्रेंड संग पकड़ा, जमकर हुई धुनाई

कहते हैं कि पति पत्नी का रिश्ता 7 जन्मों का होता है. मगर आज की डेट में कई कपल सात जन्म तो दूर, एक जन्म भी पार्टनर संग ईमानदारी से नहीं बिताते. वो शादीशुदा होने के बावजूद दूसरे शख्स को अपना दिल दे बैठते हैं. इस कारण उनकी शादीशुदा जिंदगी प्रभावित होती है. मध्य प्रदेश के रीवा जिले से एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शहर के एक प्रतिष्ठित डॉक्टर (हृदय रोग विशेषज्ञ) को अपनी महिला मित्र संग रंगरेलियां मनाना भारी पड़ गया. डॉक्टर साहब को अंदाजा भी नहीं था कि जिस पत्नी से वह अपना सीक्रेट अफेयर छिपा रहे थे, वही उनकी पोल बीच सड़क पर खोल देगी.

मामला रीवा के मशहूर हॉस्पिटल के संचालक और डॉक्टर से जुड़ा है. जानकारी के अनुसार, डॉक्टर पिछले कुछ समय से अपनी संदिग्ध गतिविधियों के कारण पत्नी के शक के घेरे में थे. उनकी पत्नी खुद एक डेंटिस्ट हैं. उन्हें अपने पति पर कुछ वक्त से शक था. बुधवार को जब डॉक्टर अपनी लग्जरी कार में एक महिला मित्र के साथ शहर के एक इलाके से गुजर रहे थे, तब उनकी पत्नी ने किसी जासूस की तरह पीछा कर उनकी कार को बीच सड़क रुकवा लिया.

बीच सड़क कार रोकी, बाल पकड़कर घसीटा

जैसे ही कार का दरवाजा खुला, अंदर का नजारा देख पत्नी का धैर्य जवाब दे गया. अपने पति को दूसरी महिला के साथ देख उनका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. उन्होंने आव देखा न ताव, महिला मित्र को कार से बाहर खींचा और उसके बाल पकड़कर सड़क पर घसीटना शुरू कर दिया. डॉक्टर साहब अपनी साख बचाने के लिए बीच-बचाव करते रहे और अपनी महिला मित्र को पत्नी के चंगुल से छुड़ाने की नाकाम कोशिश करते दिखे.

सोशल मीडिया पर वायरल धोखे का वीडियो

इस पूरे हाईवोल्टेज ड्रामे को वहां मौजूद राहगीरों ने अपने कैमरों में कैद कर लिया. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जंगल की आग की तरह वायरल हो रहा है. शहर के सबसे रसूखदार डॉक्टर की इस सरेराह हुई फजीहत ने चिकित्सा जगत में भी हलचल पैदा कर दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |