Unnao Cricket Match: पिच पर मधुमक्खियों का जानलेवा हमला, कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन के अंपायर की मौत

कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA ) के वरिष्ठ अंपायर मानिक गुप्ता की क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में मौत हो गई. उत्तर प्रदेश के उन्नाव में मानिक गुप्ता केडीएम लीग के मुकाबले में अंपायरिंग कर रहे थे. क्रिकेट मैच के दौरान मधुक्खियों के एक झुंड ने अंपायर और खिलाड़ियों को पर हमला कर दिया. मधुमक्खियों के हमले से चपेट में आए कई अन्य खिलाड़ियों के घायल होने की खबर है.

बुधवार को उन्नाव जिले में शुक्लागंज मे स्थित सप्रू मैदान पर क्रिकेट का लीग मैच खेला जा रहा था, मैच के दौरान ही अचानक मधुमक्खियों के एक झुंड ने हमला कर दिया. मधुमक्खियों ने अंपायर मानिक गुप्ता और जगदीश शर्मा को निशाना बनाया. करीब 10 मिनट तक मधुमक्खियां उन्हें डंक मारती रहीं, जिसमें अम्पायर मानिक गुप्ता बुरी तरह घायल हो गए.

पिछले 30 वर्षों से KCA से जुड़े थे

गंभीर हालत में उन्हें तुरंत शुक्लागंज के प्राइवेट अस्पतालों और फिर कानपुर के हैलट अस्पताल ले जाया गया. वहां से डॉक्टर्स ने उन्हें कार्डियोलॉजी रेफर किया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. हादसे मे जान गंवाने वाले मानिक गुप्ता की चार बेटियों और परिजनों की मौजूदगी में उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा. मानिक गुप्ता फीलखाना के निवासी थे और पिछले 30 वर्षों से कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) से जुड़े थे.

अचानक मधुमक्खियों ने किया हमला

शुक्लागंज के रहने वाले kCA के अंपायर सुनील ने बताया कि सप्रू मैदान में सेकंड इनिंग का मैच खेला जा रहा था. मैच के दौरान मधुमक्खियां की झुंड ने क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ियों और अंपायर पर हमला कर दिया. सुनील ने बताया कि जिस समय यह हमला हुआ था, उस समय हम सब लोग पानी पी रहे थे, उसी समय अचानक से मधुमक्खियां आ गईं. हम लोगों ने कहा कि जमीन पर लेट जाइए, लेकिन उसके बाद भी मधुमक्खियां का हमला जारी रहा. सुनील ने बताया की इस हमले से मानिक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान कानपुर में मौत हो गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |