Amethi Murder Case: स्कूल में नौकरी लगते ही टीचर पर आया दिल, रास्ते से हटाने के लिए पत्नी को दिया करंट

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक पति पर अपनी ही पत्नी की करंट लगाकर हत्या करने का आरोप लगा है. मृतका के परिजन ने पति के साथ-साथ दो अन्य लोगों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है.

मामला अमेठी जनपद के गौरीगंज थाना क्षेत्र के पूरे रामदीन गांव का है. यहां की रहने वाली चेतना की शादी वर्ष 2014 में अमेठी कोतवाली क्षेत्र के लोहरता गांव के निवासी उमाकांत शुक्ला के साथ हुई थी. शादी के कुछ वर्षों बाद उमाकांत शुक्ला प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर नियुक्त हो गया. दंपति का एक छह वर्षीय पुत्र भी है.

मृतका के परिजन का आरोप है कि नौकरी लगने के बाद से ही उमाकांत का व्यवहार बदल गया और उसने पत्नी को प्रताड़ित करना शुरू कर दिया. चेतना लंबे समय तक घरेलू हिंसा और मानसिक उत्पीड़न सहते हुए किसी तरह अपनी शादी निभाती रही.

अवैध संबंधों का विरोध पड़ा भारी

परिजन का आरोप है कि उमाकांत का अपने ही स्कूल में कार्यरत एक शिक्षामित्र महिला से कई वर्षों से अवैध संबंध था. चेतना इस संबंध का लगातार विरोध करती थी और इसकी जानकारी उसने अपने मायके वालों को भी दी थी. परिवार का दावा है कि इसी विवाद के चलते पति-पत्नी के बीच आए दिन झगड़े होते थे.

बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन भी इसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोप है कि उमाकांत ने पत्नी को बिजली का करंट लगाकर निर्ममता से मार डाला. घटना की सूचना मिलते ही मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और हंगामा किया.

पिता ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के पिता कृष्ण कुमार पांडे ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि शादी के समय उमाकांत शिक्षक नहीं था, लेकिन नौकरी मिलने के बाद उसका व्यवहार बदल गया. उन्होंने कहा कि दामाद आए दिन उनकी बेटी को प्रताड़ित करता था और शिक्षामित्र से अफेयर होने की बात उनकी बेटी ने कई बार बताई थी. पिता का आरोप है कि अवैध संबंधों का विरोध करने पर ही उनकी बेटी की हत्या की गई.

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

इस मामले में पुलिस ने पति उमाकांत शुक्ला सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है. क्षेत्राधिकारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा की मांग कर रहे हैं. पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

झारखंड के चतरा में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ जीजा-साले को दबोचा, कारोबारियों से रंगदारी वसूलने की थी साजिश     |     रांची में दोस्ती की आड़ में खूनी खेल, शराब के नशे में विवाद के बाद दो दोस्तों ने की तीसरे की हत्या— दोनों गिरफ्तार     |     उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अनोखा मामला, तख्ती लेकर थाने में सरेंडर करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल     |     बिहार के दरभंगा में 1.40 करोड़ की चांदी लूटकांड का खुलासा, बीजेपी नेता विशाल महासेठ समेत पांच गिरफ्तार     |     केदारनाथ धाम के कपाट छह महीने के लिए शीतकाल हेतु बंद, बाबा की उत्सव डोली उखीमठ के लिए रवाना     |     स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में बड़ा समुद्री हादसा, बारूदी सुरंगों से टकराकर तीन तेल टैंकर क्षतिग्रस्त— ईरान और यूएई में हड़कंप     |     भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम का ऐलान, टॉम लैथम संभालेंगे कमान— तीन धुरंधर खिलाड़ियों की वापसी     |     भाई दूज 2026, जानें तिलक लगाने का सबसे शुभ मुहूर्त, सही पूजा विधि और इस पर्व का पौराणिक महत्व     |     रणबीर कपूर की ‘रामायण’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, छठे दिन फिल्म ने पार किया 800 करोड़ का आंकड़ा     |     दिल्ली के नांगलोई में दर्दनाक हादसा, पार्क में खेल रहा 4 साल का मासूम खुला सीवर में गिरा— रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |