Delhi Liquor Shops: रमजान में शराब की दुकानें बंद करने की मांग, AIMIM नेता शोएब जमई का बयान

मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान आज गुरुवार से शुरू हो गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने रमजान के अवसर पर लोगों को मुबारकबाद दी और कहा कि यह पाक महीना समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे. लेकिन इस बीच AIMIM पार्टी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष ने सावन का हवाला देते हुए सरकार से मांग की है कि रोजे के दौरान दिल्ली में शराब के ठेके बंद कराए जाएं.

असदुद्दी ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर शोएब जमई ने कहा कि हमारी दिल्ली सरकार से अपील है कि रमजान के पवित्र महीने में राजधानी के अंदर शराब की सभी दुकानों को बंद किया जाए. साथ ही सार्वजनिक जगहों पर शराब की बिक्री और उसके खपत पर भी रोक लगाई जाए.

हमारे पवित्र महीने में भी सम्मान चाहिएः शोएब

शोएब जमई ने सोशल मीडिया पर अपने पोस्ट में कहा, “जब आप सावन के महीने में नॉन वेज की दुकान बंद कराकर सम्मान चाहते हैं तो हमारे पवित्र महीने में भी आपको सम्मान करना चाहिए.” दिल्ली में भी अन्य कई राज्यों की तरह सावन के महीने में नॉन वेज की दुकानें बंद रखी जाती हैं.

रमजान शुरू होने पर पीएम मोदी ने दी बधाई

इससे पहले मुसलमानों का पवित्र महीना रमजान आज गुरुवार से शुरू हो रहा है. रमजान इस्लामी चंद्र कैलेंडर (हिजरी) का नौवां महीना है. यह चांद के दिखाई देने से शुरू होता है और पूरी दुनिया में मुसलमानों द्वारा रोजा रखने की अवधि की शुरुआत है. रमजान के दौरान मस्जिदों में शाम को एक विशेष नमाज अदा की जाती है. नमाज में कुरान का संपूर्ण पाठ किया जाता है. और ईद का चांद दिखने तक जारी रहता है.

रमजान शुरू होने के अवसर पर पीएम मोदी ने कल बुधवार को लोगों को मुबारकबाद दी और कहा कि यह पाक महीना समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे. उन्होंने अपने सोशल मीडिया मंच ‘X’ पर एक पोस्ट में कहा, “रमजान मुबारक! यह पाक महीना हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करे. हर जगह शांति और समृद्धि बनी रहे.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |