Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच

पंजाब के तरनतारन जिले के पट्टी इलाके में हुई एक शादी इन दिनों इंटरनेट पर छाई हुई है. वायरल वीडियो में दूल्हा अपनी दुल्हन पर नोटों की बारिश करता दिख रहा है. इस वीडियो को देख सोशल मीडिया पर दावा किया जाने लगा कि शादी में करोड़ों रुपये उड़ाए गए हैं, लेकिन अब इस रॉयल दिखने वाली वेडिंग की असली सच्चाई आखिरकार सामने आ ही गई. क्या है इसकी सच्चाई चलिए जानते हैं…

वीडियो वायरल होने के बाद चर्चा शुरू हो गई कि दूल्हे ने शादी में करीब 8 करोड़ रुपये लुटा दिए हैं. कई लोगों ने इसे शाही अंदाज तक बता डाला, तो कईयों ने इसे फिजूलखर्ची और दिखावा करार दिया. विवाद बढ़ता देख शादी में मौजूद डीजे ऑपरेटर और दूल्हे के परिवार ने अब इस पर चुप्पी तोड़ी है.

डीजे ऑपरेटर और जांच में हुआ खुलासा

यह शादी 14 फरवरी को हुई थी. दूल्हा मूल रूप से पंजाब का है और ऑस्ट्रेलिया में ट्रक का कारोबार करता है. वो पंजाब में ही शादी करना चाहता था. इसलिए यहां गांव आया था. डीजे ऑपरेटर के मुताबिक, शादी में करोड़ों नहीं बल्कि लगभग 3 लाख रुपये ही उड़ाए गए थे. असल में उड़ाए गए ज्यादातर नोट 10 और 20 रुपये के थे. 10 रुपये के बंडल बड़ी संख्या में होने के कारण वीडियो में रकम बहुत ज्यादा लग रही थी.

परिवार ने दी सफाई

हालांकि, दूल्हे का परिवार कैमरे पर आने से बच रहा है, लेकिन उन्होंने स्पष्ट किया है कि 8 करोड़ रुपये उड़ाने का दावा पूरी तरह झूठा है. उन्होंने बताया कि यह केवल खुशी जाहिर करने का एक तरीका था और दुल्हन के स्वागत में 3 से 4 लाख रुपये के छोटे नोट (10-20 रुपये) ही इस्तेमाल किए गए थे.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |