अजब-गजब हादसा: बाहर एक्सीडेंट देखने निकला परिवार, पीछे से खुद के घर में ही घुस गया बेकाबू ट्रक

छिंदवाड़ा: रात में करीब 11 बजे घर के सामने एक एक्सीडेंट हुआ तो घर के बच्चे और पूरा परिवार देखने के लिए घर के बाहर निकल पड़ा. उसके तुरंत बाद ही फर्राटे से आता हुआ एक ट्रक सीधे उनके घर में जा गुस्सा हो और घर सहित पूरे सामान को तहस-नहस कर दिया. गनीमत रही कि पूरा परिवार घर के बाहर था वरना बड़ा हादसा हो सकता था.

एक्सीडेंट देखने के लिए निकला था परिवार, खुद के घर में ही घुसा ट्रक

सिवनी रोड घाट परासिया में बीती रात लगभग 11 बजे के आसपास एक ट्रक ने बोलेरो को जोरदार टक्कर मारी जिसमें पचमढ़ी महादेव मेले से आ रहे यात्री बुरी तरह घायल हो गये. जैसे ही एक्सीडेंट हुआ घर के सभी लोग घर से बाहर निकले और एक्सीडेंट देखने लगे कुछ देर बाद ही एक ट्रक आकर उनके घर में इतना बुरी तरीके से घुसा की पूरा घर चकनाचूर हो गया और घर में रखा सामान बर्बाद हो गया. मकान मालिक ने बताया कि अगर वे कुछ देर पहले घर से नहीं निकलते तो शायद आज उनका पूरा परिवार ट्रक की चपेट में आ जाता, परिजनों ने ट्रक मालिक से मुआवजे की मांग की है.

न रहने के लिए छत बची, न खाने के लिए अनाज

पीड़ित संजो धुर्वे का कहना है कि अचानक उनके घर में ट्रक घुस जाने से पूरा घर टूट चुका है. न तो उनके रहने के लिए अब छत बची है और न ही घर में खाने के लिए कुछ अनाज बचा है क्योंकि बर्तन से लेकर टीवी फ्रिज और सारा सामान ट्रक की चपेट में आ गया है. हालांकि, पुलिस ने इस घटना के बाद मामला दर्ज कर लिया है. कुंडीपुरा थाना प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि “बोलेरो चालक की शिकायत पर ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. ट्रक चालक से संपर्क कर पीड़ितों को मुआवजा दिलाने के लिए चर्चा की जा रही है.”छिंदवाड़ा जबलपुर हाईवे पर घाट परसिया गांव है जहां पर सड़क के किनारे ही कुछ मकान बने हुए हैं यहीं पर यह दुर्घटना हुई है. कुंडीपुरा थाना के प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि ट्रक ने पहले एक बोलेरो वाहन को टक्कर मारी. ट्रक के पीछे दूसरा भी ट्रक था उसे बचाने के लिए ट्रक ड्राइवर ने साइड में किया तो सीधा अनियंत्रित होकर वह संजो धुर्वे के घर में घुस गया. मकान मालिक के घर में बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |