Bhopal Hotel Fire: भोपाल के होटल में लगी भीषण आग, 150 से ज्यादा लोगों का सुरक्षित रेस्क्यू

भोपाल: खजूरी सड़क इलाके में सोमवार की रात एक बड़ा हादसा होते होते बच गया. भौंरी स्थित एक होटल में अचानक लगी भीषण आग ने देखते देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे वहां पर अफरा-तफरी मच गई. घटना के वक्त होटल में 150 से अधिक लोग मौजूद थे, जिन्हें होटल की दिवार तोड़कर सुरक्षित बाहर निकाला गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर मोर्चा संभालते हुए सभी की जान बचा ली. खबर छापे जाने तक किसी जनहानि की खबर नहीं मिली है.

होटल में लगी आग, मची अफरा-तफरी

भोपाल के खजूरी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब भौंरी स्थित एक होटल से धुएं का गुबार उठते देखा गया. आग इतनी तेजी से फैली कि होटल के मुख्य द्वारों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया. होटल के अंदर शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था, जिसमें महिलाएं और बच्चों सहित 150 से ज्यादा लोग थे. आशंका जताई जा रहा है कि सिलेंडर फटने से ये हादसा हुआ है. होटल में फंसे 150 से ज्यादा लोगों का धुएं से उनका दम घुट रहा था. तभी सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया.

फायर ब्रिगेड ने आग पर पाया काबू

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल एक जेसीबी मशीन बुलाई और होटल की पिछली दीवार को ढहाया दिया, जिससे लोगों को सुरक्षित बाहर निकलने का रास्ता मिल सका. सभी लोगों की जान बच गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था. वहीं आग ने होटल को पूरी तरह अपनी चपेट में ले लिया था. होटल धू धू कर जल रहा था, लपटें देख लोग डर गए थे. फिलहाल, फायर बिग्रेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया.

आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं

प्रत्यक्षदर्शी राकेश ने बताया कि होटल में शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था. एकदम विस्फोट जैसी आवाज आई और देखते ही देखते होटल से धुंआ और आग की लपटें उठने लगी. लपटें इतनी ऊंची थीं कि दूर-दूर तक काला धुआं दिखाई दे रहा था. फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लिया गया. इधर पुलिस ने बताया, “आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आग लगने का खुलासा होगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |