Isha Mahashivratri 2026: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सद्गुरु ने किन्हें दिया ‘भारत भूषण पुरस्कार’? जानें नाम

महाशिवरात्रि के मौके पर तमिलनाडु के कोयंबटूर में मौजूद ईशा योग केंद्र में 33वें महाशिवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी शामिल हुए. इस दौरान सद्गुरु ने कहा, राष्ट्र केवल भूमि नहीं होता, राष्ट्र उसके लोग होते हैं. जब लोग प्रेरित और समर्पित होते हैं, तभी एक महान राष्ट्र, भव्य भारत का निर्माण संभव है.

देश की प्रगति में असाधारण योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करते हुए सदगुरु और केंद्रीय रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने ईशा योग केंद्र में आयोजित महाशिवरात्रि समारोह के दौरान पहली बार भव्य भारत भूषण पुरस्कार प्रदान किए.

भव्य भारत भूषण पुरस्कार उन विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करने की पहल है, जिन्होंने अपने समर्पण, दृष्टि और प्रभाव से राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. यह पुरस्कार हर वर्ष कॉरपोरेट/व्यवसाय, कला एवं साहित्य, खेल, सामुदायिक सेवा, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी और संस्कृति जैसे प्रमुख क्षेत्रों में प्रदान किया जाएगा.

इन लोगों का किया गया सम्मान

  • नंबी नारायणन और किरण कुमार को भारत की तकनीकी प्रगति में उनके अग्रणी योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
  • अलारमेल वल्ली को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की परंपरा को आगे बढ़ाने और संरक्षित रखने के लिए सम्मान मिला.
  • एन. राजम को भारतीय शास्त्रीय संगीत, विशेषकर वायलिन वादन में उनके अमूल्य योगदान के लिए सम्मानित किया गया.
  • विक्रम संपत को भारतीय इतिहास को शोध पूर्ण और प्रमाणिक ढंग से प्रस्तुत करने के लिए सम्मान मिला.
  • साइना नेहवाल को बैडमिंटन में उत्कृष्ट उपलब्धियों और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का नाम रोशन करने के लिए सम्मानित किया गया.

सेना के इन अफसरों को दिया गया सम्मान

भारतीय सेना के तीन सीनियर अधिकारियों को ऑपरेशन सिंदूर में उनके साहस और नेतृत्व के लिए विशेष सम्मान दिया गया. इसमें एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा (पश्चिमी वायु कमान, भारतीय वायुसेना), लेफ्टिनेंट जनरल ए.वी.एस. राठी (12 कोर, दक्षिणी कमान, भारतीय सेना), वाइस एडमिरल आर.वी. गोखले (पश्चिमी नौसेना कमान, भारतीय नौसेना) को यह सम्मान दिया गया है.

कार्यक्रम को लेकर क्या बोले सद्गुरु?

सद्गुरु ने कहा कि आदियोगी अतीत के नहीं, भविष्य के हैं. उन्होंने जो दिया वह कोई विचारधारा नहीं, बल्कि कल्याण की तकनीक है. उन्होंने कहा कि आने वाले वर्षों में भीतर देखना ही मानवता के लिए समाधान का मार्ग बनेगा. महाशिवरात्रि 2026 में पहली बार भव्य भारत भूषण पुरस्कार की शुरुआत की गई. सद्गुरु ने कहा, राष्ट्र केवल भूमि नहीं, राष्ट्र उसके लोग हैं. प्रेरित और समर्पित लोग ही भव्य भारत का निर्माण कर सकते हैं.

दुनिया के 15 करोड़ लोगों ने देखा कार्यक्रम

महाशिवरात्रि के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम एक साथ 25 भाषाओं में प्रकाशित किया गया. इसके साथ ही दुनियाभर के 15 करोड़ से ज्यादा लोगों ने इसे देखा है. कार्यक्रम के दौरान पूरी रात खाना भी चलता रहा. यही वजह है कि वहां मौजूद लोगों को हर चीज आसानी से मिलती रही.

सद्गुरु ने घोषणा की कि इस साल के अंत तक ईशा योग केंद्र में काल भैरव की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी. इसके साथ ही,18 फरवरी 2026 तक सभी के लिए इनर इंजीनियरिंग ऑनलाइन कार्यक्रम निःशुल्क उपलब्ध कराने की भी घोषणा की गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |