Prayagraj Magh Mela 2026: 44 दिवसीय मेले का ऐतिहासिक समापन, 22 करोड़ श्रद्धालुओं के स्नान से टूटा कुंभ का रिकॉर्ड

संगम नगरी प्रयागराज में 44 दिवसीय माघ मेले का समागम महाशिवरात्रि के पावन स्नान के साथ संपन्न हो गया. साल 2026 का यह माघ मेला न केवल अपनी अभूतपूर्व भीड़ के लिए याद किया जाएगा, बल्कि कुंभ के पुराने रिकॉर्ड्स को ध्वस्त करने के लिए भी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. मेला प्रशासन का दावा है कि 44 दिनों तक चले इस मेले में कुल 22 करोड़ 10 लाख श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई.

यह आंकड़ा इसलिए ऐतिहासिक है क्योंकि इसने कुंभ-2013 के 12 करोड़ के रिकॉर्ड को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है. महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान पर्व पर प्रशासन ने 16 लाख की उम्मीद जताई थी, लेकिन सुबह 8 बजे तक ही 15 लाख लोग स्नान कर चुके थे. शाम ढलते-ढलते यह आंकड़ा 40 लाख के पार पहुंच गया.

हर-हर महादेव और हर-हर गंगे के उद्घोष से पूरा मेला क्षेत्र गूंजता रहा. भीड़ का आलम यह था कि सुबह 8 बजे के बाद चार पहिया वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया. धूप खिलने के साथ ही संगम नोज पर तिल रखने की भी जगह नहीं बची थी.

100 साल की मां को उठाकर पहुंचा ‘कलयुग का श्रवण कुमार’

इस भारी भीड़ और शोर-शराबे के बीच एक ऐसा दृश्य दिखा जिसने हजारों श्रद्धालुओं की आंखों को नम कर दिया. मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के राम भजन यादव अपनी 100 वर्षीय बुजुर्ग मां को कांवड़ की तरह अपने कंधे पर बैठाकर कई किलोमीटर पैदल चलकर संगम तट पहुंचे.

मां की इच्छा थी महाशिवरात्रि पर संगम स्नान करने की

उनकी मां चलने-फिरने में पूरी तरह असमर्थ थीं, लेकिन उनकी इच्छा थी कि वह महाशिवरात्रि पर संगम स्नान करें. राम भजन न केवल अपने पिता की अस्थियां विसर्जित करने आए, बल्कि मातृ-भक्ति की एक ऐसी मिसाल पेश की कि मेले में मौजूद हर शख्स उन्हें ‘कलयुग का श्रवण कुमार’ कहने लगा. जब उन्होंने अपनी मां को कंधे पर बैठाकर डुबकी लगवाई, तो श्रद्धालुओं ने उन पर फूलों की वर्षा की और मालाएं पहनाकर उनके इस जज्बे को सलाम किया.

संगम स्नान के बाद श्रद्धालु शहर के प्राचीन शिव मंदिरों- मनकामेश्वर, सोमेश्वर महादेव और नागवासुकि की ओर चल पड़े. रात्रि विश्राम के बाद अब कल्पवासियों और श्रद्धालुओं की घर वापसी का सिलसिला शुरू हो गया है. प्रशासन के लिए यह मेला एक बड़ी कामयाबी रहा, जिसने आगामी महाकुंभ की तैयारियों के लिए एक मजबूत ब्लूप्रिंट पेश किया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |