Mahashivratri 2026: दूल्हा बनकर निकले पातालेश्वर महादेव, माता पार्वती संग रचाया ब्याह; बारात में जमकर नाचे भूत-प्रेत

छिंदवाड़ा: महाशिवरात्रि के मौके पर हर शिव मंदिर और शिवालय में भगवान शंकर के दर्शन और अभिषेक के लिए भक्तों का तांता लगा हुआ है. छिंदवाड़ा में विराजित स्वयंभू भगवान पातालेश्वर के दर्शन के लिए भी शनिवार रात 12:00 से हजारों श्रद्धालु कतार में लगे हुए हैं. उम्मीद की जा रही है कि पूरे दिन में करीब 3 लाख भक्त शंकर भगवान के दर्शन के लिए पहुंचेंगे इसके लिए पुलिस ने भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं.

आधी रात को निकाली शिव बारात, जमकर नाचे भूत प्रेत
शिवरात्रि के एक दिन पहले रात को 12:00 बजे पातालेश्वर और महाकालेश्वर मंदिर से शिव बारात निकाली गई. इस बारात में हजारों की संख्या में भक्त शामिल हुए बारात में बाकायदा शंकर जी और पार्वती जी को सजाया गया था. इसके साथ ही बारात के आगे आगे भक्त भूत प्रेत बनकर नाच रहे थे. शहर भ्रमण के बाद बारात महाकालेश्वर मंदिर पहुंची जहां पर समापन हुआ.

लाख भक्तों के पहुंचने की है उम्मीद पुलिस ने किया इंतजाम
पातालेश्वर शिव मंदिर में रात 12:00 से ही भक्तों की दर्शन के लिए लाइन लग गई है. पुलिस प्रशासन और मंदिर प्रबंधन को अंदाजा है कि करीब 3 लाख भक्त शिवरात्रि के दिन यहां पर दर्शन करेंगे. भक्तों को आसानी से दर्शन हो सके इसलिए पुलिस ने भी रूट डायवर्ट कर व्यवस्था लगाई है. कुंडीपुरा थाना के प्रभारी महेंद्र भगत ने बताया कि, ”भक्तों को भगवान के आसानी से दर्शन हो सके, इसलिए पुलिस ने सारी व्यवस्था की है प्रयास रहेगा कि किसी भी तरह की आवश्यकता ना हो.”

275 साल पुराना है मंदिर, स्वयं प्रकट हुए थे महादेव
मंदिर के पुजारी महेंद्र गोश्वामी ने बताया कि, ”करीब 275 साल पहले इस इलाके में घनघोर जंगल हुआ करता था और इसी जंगल में गुजरात के अहमदाबाद से संत श्री 1008 बाबा राजगिरी गोस्वामी जी तपस्या करने आया करते थे. उसी दौरान भगवान शिव ने सपने में आकर कहा कि, वे जमीन के नीचे हैं, उन्हें निकाला जाए और जब बाबा राजगिरी गोस्वामी ने जमीन की खुदाई की, तो वहां से शिवलिंग प्रकट हुआ.

इस इलाके को पातालेश्वर के नाम से जान जाने लगा. साथ ही इस मंदिर को भी पातालेश्वर धाम कहा जाने लगा. नागा साधुओं की पातालेश्वर तपोस्थली कहा जाती है आज भी उनके परिवार की सातवीं पीढ़ी यहां पर पुजारी का काम कर रही है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |