Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में रिश्तों का कत्ल, ढाई साल की बेटी से अश्लील हरकत करते पिता को मां ने रंगे हाथ पकड़ा; वीडियो बनाकर करवाया अरेस्ट

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसे सुनकर किसी का भी कलेजा कांप उठे. यहां एक मां ने अपने ही पति को अपनी मासूम बेटी के साथ दरिंदगी करते हुए रंगेहाथों पकड़ा. हैरत की बात ये है कि मासूम की उम्र महज ढाई साल है.

बच्ची की मां को पिछले कुछ समय से अपने पति आलम की हरकतों पर शक हो रहा था. उसे अंदेशा था कि उसका पति उनकी मासूम बेटी के साथ कुछ गलत कर रहा है. पति को बेनकाब करने के लिए मां ने एक योजना बनाई और चुपके से उस पर नजर रखने लगी.

एक दिन जब आलम अपनी ढाई साल की बेटी के साथ अश्लील हरकतें कर रहा था, तब मां ने बिना शोर मचाए मोबाइल से उसका वीडियो बना लिया. यह वीडियो उस हैवान पिता के खिलाफ सबसे पुख्ता सबूत बन गया.

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्ता

वीडियो बनाने के तुरंत बाद बहादुर मां अपनी बच्ची को लेकर थाने पहुंची और पुलिस को पूरी सच्चाई बताई. पुलिस ने बिना देरी किए आरोपी पिता आलम को हिरासत में ले लिया है. मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है.

पुलिस की कार्रवाई

खोड़ा थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया ह. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक जघन्य अपराध है और आरोपी के खिलाफ ऐसी कठोर कार्रवाई की जाएगी जो समाज के लिए एक मिसाल बने.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |