Jitu Patwari in Shahdol: जीतू पटवारी का बड़ा ऐलान, सरकार आने पर ‘हिसाब’ करने की दी चेतावनी

शहडोल। कांग्रेस की ‘जन आक्रोश रैली’ में शामिल होने आए मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि आदिवासियों की जमीन को जिन भाजपाइयों और भू-माफियों ने प्रशासन के साथ मिलकर लिया है, उसे 2028 में कांग्रेस की सरकार बनने पर वापस कराया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ब्लॉक अध्यक्षों से अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया और स्थानीय चुनावों में जीत का संकल्प लेने को कहा।

भाजपा कट्टर हिंदू बनाना चाहती

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनेगी तो सबका हिसाब चुकता किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा कट्टर हिंदू बनाना चाहती है, जबकि कांग्रेस विश्वकल्याण और प्राचीन विचार में जीना चाहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा हिंदू-मुस्लिम के नाम पर लड़ाना चाहती है, जबकि कांग्रेस देश के लिए लड़ना चाहती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि शहडोल में कोयला और रेत की कालाबाजारी सबसे अधिक हो रही है और भाजपा नेता इससे लाभ उठा रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा शुद्ध पानी के लिए आवेदन देने पर लाठीचार्ज का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि अभी भी 20 प्रतिशत लोगों को ही नल जल से पानी मिल रहा है और शहडोल भ्रष्टाचार का गढ़ बन गया है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि मध्य प्रदेश सरकार में तीन मंत्री राजेंद्र शुक्ला, विजय शाह और कैलाश विजयवर्गीय के इस्तीफे की मांग की जा रही है। प्रधानमंत्री और अमेरिका के साथ ट्रेड डील को लेकर भी उन्होंने किसानों के साथ धोखे का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के पक्ष में आंदोलन करेगी।

आज कलेक्टर यहां होते, तो हम भी लाठी मारते

रैली अंबेडकर चौक से जयस्तंभ सभा स्थल तक निकाली गई। सभा को जिला अध्यक्ष अजय अवस्थी, अनूपपुर विधायक फुंदेलाल सिंह, पूर्व विधायक सुनील सराफ, पूर्व जिला अध्यक्ष सुभाष गुप्ता और बिछिया विधायक नारायण बट्टा ने संबोधित किया। पुष्पराजगढ़ विधायक फुंदेलाल सिंह मार्को ने मंच से कहा, “अगर आज कलेक्टर यहां होते, तो हम भी लाठी मारते।” सभा के बाद कलेक्ट्रेट तक मार्च कर ज्ञापन सौंपा गया।

अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को ज्ञापन सौंपा

रैली के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। कलेक्टर के न आने पर भीड़ के साथ जाकर अपर कलेक्टर सरोधन सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। पुलिस अधिकारी रामजी श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश अध्यक्ष ने मीडिया से चर्चा में कहा कि शहडोल में भ्रष्टाचार चरम पर है।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |