Ujjain News: बाबा महाकाल के दरबार में फिर पहुंचे अभिनेता सुनील शेट्टी, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

उज्जैन: विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का धाम लाखों करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का खास केंद्र है. मंदिर में हर रोज आम दर्शनार्थियों के साथ नेता, अभिनेता, अभिनेत्रियां, खिलाड़ी, वीईपी और वीवीआईपी का तांता लगा रहता है. दर्शन के क्रम में मनोकामना पूर्ण होने पर मशहूर फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी 20 दिन में दूसरी बार बाबा महाकालेश्वर की शरण में पहुंचे. नंदी हॉल में बैठ शिव साधना की, चौखट पर माथा टेक आशीर्वाद लिया. पुजारी आशीष गुरु व अन्य ने पूजन सम्पन्न करवाया.

महाकाल की शरण में पहुंचे सुनील शेट्टी

सुनील शेट्टी ने कहा, “भगवान के पास आना ही था, सब सही चल रहा है. बेटे अहान की फिल्म रिलीज हो या बॉर्डर 2 दोनों सही जा रही है. भगवान के दर आशीर्वाद लेने आगे भी आता रहूंगा.” सुनील शेट्टी का दर्शन के बाद मंदिर समिति की ओर से उप प्रशासक एस एन सोनी ने स्वागत सत्कार किया. वहीं दर्शन के क्रम में अभिराम दास महाराज ने भी मंगलवार को भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. नंदी हॉल में शिव साधना, गर्भ गृह से आशीर्वाद और मंदिर समिति की ओर से महाराज का भी स्वागत सत्कार हुआ.

दोपहर में हो रही भस्म आरती

विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग बाबा महाकाल का धाम ही एकमात्र ऐसा धाम है, जहां पर महाशिवरात्रि को शिव नवरात्रि के रूप में मनाया जाता है. मंगलवार को शिव नवरात्रि का पांचवा दिन था, जिसमें भगवान ने छबिना स्वरूप में भक्तों को दिव्य दर्शन दिए. भगवान का 9 दिन तक अलग-अलग स्वरूप में श्रृंगार किया जाता है और महाशिवरात्रि पर्व पर 44 घंटे तक लगातार भगवान दर्शन देते हैं. अल सुबह होने वाली भस्म आरती महाशिवरात्रि पर्व पर दोपहर में होती है.

महाशिवरात्रि की तैयारी जारी

ये 9 दिन विशेष रूप से ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के रुद्राभिषेक के पश्चात भगवान को केसर चंदन लेपन कर जलाधारी में अबीर गुलाल कुमकुम हल्दी मेहंदी पूजन सामग्री अर्पित की जाती है. ‘ॐ श्री महाकालेश्वराय नमः’ का जप होता है. महाशिवरात्रि पर्व से पहले मंदिर प्रशासन द्वारा चाक चौबंद व्यवस्था की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |