Singrauli News: रील बनाने का जुनून पड़ा भारी! सिंगरौली में नाव पलटने से डैम में डूबा युवक, 24 घंटे बाद भी सुराग नहीं

सिंगरौली: रील बनाने के चक्कर में रियल लाइफ से खिलवाड़ की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं. ऐसी ही एक घटना सिंगरौली से आई है, यहां रील बनाने के चक्कर में एक युवक डैम में गिर गया. यह युवक अपने 2 अन्य साथियों के साथ नाव से डैम में गया था, इसी दौरान एक युवक खड़ा होकर वीडियो बनाने लगा और नाव का बैलेंस बिगड़ गया और वह पानी में गिर गया. 24 घंटे बीत जाने के बाद भी अब तक 19 वर्षीय युवक लापता है. एसडीआरएफ, होमगार्ड और आपदा मित्र लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटे हैं लेकिन युवक का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है.

रील बनाने के चक्कर में डैम में गिरा युवक

सिंगरौली के कोतवाली थाना क्षेत्र का बलियरी निवासी संतोष शाह उम्र 19 वर्ष अपने 2 साथियों अरविंद शाह और आशीष साकेत के साथ डैम घूमने गया था. यहां सोनू खैरवार की नाव पर सवार होकर संतोष शाह अपने 2 साथियों के साथ डैम के गहरे पानी तक पहुंच गए. फिर क्या था संतोष शाह वीडियो बनाने के लिए खड़ा हुआ और रील बनाने लगा. इतने में नाव का बैलेंस बिगड़ गया और देखते ही देखते संतोष शाह पानी में गिर गया लेकिन नाव पर सवार बाकी लोग बैठे रहने के कारण सुरक्षित रहे.

रेस्क्यू के लिए पहुंची एसडीआरएफ की टीम

युवक के डैम में गिरते ही उसके साथियों ने इस घटना की सूचना परिजनों और पुलिस को दी. जिसके बाद तत्काल पुलिस के द्वारा एसडीआरएफ, होमगार्ड को मौके पर बुलाकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया लेकिन कई घंटों के बाद भी गहरे पानी और बड़े क्षेत्र में डैम होने के कारण लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिल पाया. 24 घंटे से ज्यादा का समय हो चुका है. इधर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है.

’24 घंटे बाद भी लापता युवक का सुराग नहीं’

कोतवाली थाना के उपनिरीक्षक उदय करिहार बताते हैं कि “यह घटना सोमवार सुबह 10:30 बजे सुबह की है. जब एक साथी की जिद और दबाव के कारण वोटिंग करने सभी चले गए और इस दौरान युवक खड़े होकर वीडियो बनाने लगा और इतने में नाव का बैलेंस बिगड़ने के कारण यह घटना हुई. घटना के बाद ही तत्काल रेस्क्यू टीम लगी हुई है लेकिन डैम बड़ा और गहरा होने के कारण अभी समय लग रहा है. 24 घंटे से ज्यादा होने के बाद भी पुलिस को लापता युवक का कोई सुराग नहीं मिला है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |