Digvijaya Singh News: दिग्विजय सिंह के उस पुराने ‘ऑफर’ का अब जिक्र क्यों? पार्टी के लिए चेतावनी या नेता की उपेक्षा का दर्द

सागर: मध्य प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार और निगम मंडल की नियुक्तियों का इंतजार बेसब्री से हो रहा है क्योंकि सरकार को 2 साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है. कई नेता मंत्रिमंडल विस्तार, तो कई नेता निगम मंडल के जरिए लाल बत्ती हासिल करना चाह रहे हैं.

इस सब के बीच भाजपा के दिग्गज नेता दर्द और उपेक्षा को लेकर मन की पीढ़ा भी व्यक्त कर रहे हैं. ये दूसरा मौका है,जब मध्य प्रदेश विधानसभा के सबसे वरिष्ठ विधायक गोपाल भार्गव ने अपना दर्द बयां किया है. सियासी गलियारों में चर्चा है कि गोपाल भार्गव भाजपा को चेतावनी तो नहीं दे रहे या फिर अपनी उपेक्षा का दर्द बांट रहे हैं.

गोपाल भार्गव का फिर छलका दर्द

1985 से भाजपा की झोली में लगातार रहली विधानसभा की सीट डाल रहे पूर्व मंत्री, पूर्व नेता प्रतिपक्ष और लगातार 9 बार के विधायक गोपाल भार्गव को उनकी उपेक्षा अब सहन नहीं हो रही है. उनका दर्द किसी ना किसी बहाने अब सार्वजनिक रूप से झलक रहा है. हालांकि सरकार बनने के बाद मंत्रिमंडल में शामिल ना किए जाने पर भी उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की थी लेकिन पार्टी ने उन्हें संभाल लिया था, वो कई दिनों तक चुप रहे और इंतजार करते रहे.

अब सार्वजनिक तौर पर उनके ऐसे बयान सामने आ रहे हैं, जो पार्टी से नाराजगी और भविष्य की गोपाल भार्गव की राजनीति की तरफ सोचने पर मजबूर कर रहे हैं. सोमवार को रहली विधानसभा के जूड़ा में एक भूमिपूजन के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दलबदल की राजनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि किस तरह उन्हें दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस में आने कई बार ऑफर दिया, लेकिन उन्होंने पार्टी के साथ धोखा नहीं किया.

‘मैंने 20 साल मन को बांधे रखा’

भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गोपाल भार्गव ने कहा कि “कोई भी व्यक्ति संघर्ष करता रहे, जूझते रहे और अपनी मांग करता रहे और फिर भी सरकार नहीं माने, तो शायद कोई भी आदमी होगा, उसका हौसला टूट जाएगा. उसकी ताकत कम हो जाएगी, खत्म हो जाएगी, मन गिर जाएगा. लेकिन मैंने 20 साल मन को बांधे रखा.

कई मंत्री, मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह कहते थे कि अरे गोपाल जी क्या वहां बीजेपी में रखा है. कुछ नहीं आप हमारे साथ आ जाओ, आपको बढ़िया विभाग का मंत्री बना देंगे. मैंने उनसे हमेशा कहा कि राजा साहब एकबात कहता हूं कि ये माल जो है, ये टिकाऊ है, बिकाऊ नहीं है. खूब लालच दिए गए. मैं 20 साल विपक्ष में रहा, लोग 20 महीने में पलटी मार देंगे लेकिन हमनें कोशिश की कि अपनी सरकार आएगी, तो क्षेत्र का विकास करा लेंगे. मैं जनता का भी आभारी हूं कि उन्होंने मुझे परेशान नहीं किया.”

उपेक्षा से जोड़ा जा रहा है बयान

गोपाल भार्गव ने इसी मंच से ये भी कहा कि मैनें पार्टी को जीवन दिया, पूरा जीवन पार्टी को समर्पित कर दिया. उनके इस बयान को लेकर फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं कि गोपाल भार्गव अब इंतजार के नहीं, बल्कि अपने मन की पीढ़ा को सार्वजनिक करने का मन बना चुके हैं. क्योंकि उन्हें अंदाजा नहीं था कि निर्विवाद राजनीति और बिना किसी आरोप के सबसे वरिष्ठ विधायक होने के बावजूद उन्हें मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलेगी. 2 साल बीत जाने के बाद गोपाल भार्गव का इंतजार जारी है.

गोपाल भार्गव ने पिछले दिनों ब्राह्मण सम्मेलन में देश के हालातों को ब्राह्मणों के लिए चिंताजनक करार दिया था. माना जा रहा था कि यूजीसी के बहाने उन्होंने अपना दर्द बयां किया था. अब दलबदल पर चर्चा कर उन्होंने बताया है कि आयाराम-गयाराम की तर्ज पर मैं भी कांग्रेस में जा सकता था.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |