Narmadapuram News: खनन माफिया के हौसले बुलंद! नर्मदापुरम में MPIDC की जमीन कर दी खोखली, दिनदहाड़े दौड़ रहे डंपर

नर्मदापुरम : नर्मदापुरम के माखननगर में औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करने में एमपीआईडीसी जुटा है. इसी क्षेत्र में खनन माफिया ने अब खाली प्लॉटों से मिट्टी का अवैध उत्खनन करना शुरू कर दिया. दिनदहाड़े मिट्टी डंपरों से ले जाई जा रही है. खास बात ये है कि खनन माफिया पर भारी भरकम जुर्माना ठोका गया. इसके बाद भी अवैध खनन जारी है.

डेढ़ करोड़ का जुर्माना कलेक्टर कोर्ट में

खनिज विभाग के अनुसार करीब 2 माह पहले भी इसी क्षेत्र में मिट्टी का अवैध उत्खनन किया गया था, जिसमें खनिज विभाग ने 1 करोड़ 58 लाख का जुर्माना लगाया था. अब दो माह बाद फेस टू में खाली प्लॉट पर खनन माफिया द्वारा एमपीआईडीसी की भूमि पर अवैध खनन किया जा रहा है. जब शिकायतें बढ़ने लगी तो राजस्व एवं खनिज विभाग की टीमें अब फिर से एमपीआईडीसी के साथ मिलकर कार्रवाई की तैयारी में हैं.

खनन माफिया एक हजार डंपर भर ले गए

खनिज विभाग के मुताबिक मोहासा औद्योगिक क्षेत्र में 2 माह पहले फेस वन के प्लॉट नंबर 18 से बड़े पैमाने पर मिट्टी चोरी का मामला सामने आया. तब माफिया करीब 12 हजार 683 घनमीटर मिट्टी करीब एक हजार से ज्यादा डंपर भरकर ले गए थे. अब एक बार फिर से एमपीआईडीसी के फेस टू 501/1 में अवैध खनन हुआ है, जिसकी राजस्व एवं खनिज विभाग संयुक्त रूप से जांच कर रहा है.

औद्योगिक क्षेत्र के फेज 2 पर काम जारी

मोहासा-बाबई औद्योगिक क्षेत्र के फेज 1 में 884 एकड़ भूमि पर 22 इकाइयों को 514.50 एकड़ भूमि आवंटित की गई है. यहां प्रमुख कंपनियों ने अपने भूखंडों पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है. वहीं फेज-1 की सफलता ने राज्य शासन को अगले विस्तार के लिए मजबूत आधार दिया. इसके बाद फेज-2 का विकास किया जा रहा है, जहां 551 एकड़ में 9 और इकाइयां प्रस्तावित हैं.

राजस्व व खनिज विभाग फिर सक्रिय

जिला खनिज अधिकारी देवेश मरकाम ने बताया “एमपीआईडीसी के अंतर्गत मुहासा औद्योगिक क्षेत्र में काम किए जा रहे हैं. कुछ समय पहले मुहासा में मिट्टी उत्खनन की शिकायत मिली थी, जिसमें माइनिंग और राजस्व विभाग ने संयुक्त रूप से जांच की. अवैध रूप से मिट्टी के उत्खनन करने पर प्रकरण बनाया गया.एक करोड़ 58 लाख रुपए का जुर्माना प्रस्तावित किया गया था, जो कलेक्टर न्यायालय में पेश किया गया है. अब फिर से अवैध खनन की शिकायतें मिली हैं.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |     बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |