नीतीश कुमार की फिसली जुबान? राबड़ी देवी को देख बोले- ‘ई जो लड़की है…’, बिहार विधान परिषद में हाई वोल्टेज ड्रामा

बिहार विधान परिषद में सोमवार को सीएम नीतीश कुमार और राबड़ी देवी के बीच जमकर तकरार हुई. नीतीश कुमार राबड़ी देवी को.. ई जो लड़की है… कहते सुने गए. सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी दल के सदस्यों ने बिहार में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद सीएम नीतीश कुमार अपनी जगह से खड़े हुए और विपक्षी एमएलसी को जमकर सुनाया.

सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि तुम लोग कुछ किए हो… सिर्फ हल्ला करना जानते हो और यह तीन लोग जो महिला है…वह हल्ला कर रही है, वह क्या जानती है? वह कुछ जानती भी है.

राबड़ी देवी की तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा कि ई जो लड़की है… वह क्या जानती है. यह लोग भी बहुत हल्ला कर रहा है. इन लोगों पर भी एक्शन लेना चाहिए.

विधान परिषद की बैठक में विपक्ष का हंगामा

दरअसल सोमवार को जब बिहार विधान परिषद की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्ष ने कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाकर जबरदस्त हंगामा शुरू कर दिया. पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल की महिला विधान विधायकों सदन में नारेबाजी शुरू कर दी.

विपक्ष की नारेबाजी के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गये और उन्होंने अध्यक्ष से इनके खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही. इस बीच दोनों नेता एक-दूसरे आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहे, जिससे विधानसभा परिषद का माहौल और गरमा गया.

लेकिन नीतीश कुमार के बयान और सभापति के हस्तक्षेप के बाद भी विपक्ष का हंगामा जारी रहा. इस दौरान सभापति ने विपक्ष के नेताओं से कहा कि मुख्यमंत्री बोल रहे हैं ऐसे में आप लोग बैठ जाइए, लेकिन विपक्ष के नेता सुनने को तैयार नहीं हुए.

नीतीश और राबड़ी में तकरार

इस बीच, विपक्ष के नेता और विधायक हंगामा करते रहे और नीतीश कुमार भी अपनी बात कहते रहे. उन्होंने कहा कि बिहार आगे बढ़ रहा है. केंद्र सरकार का पूरा सहयोग है. इसके चलते ही बिहार इतना आगे बढ़ रहा है. आज तक तो आप लोगों ने कोई काम ही नहीं किया है. ये कोई केवल तरीका है.

तीन दिन पहले नीतीश कुमार विधानसभा की कार्यवाही के दौरान आरजेडी नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर बरसे थे. तेजस्वी यादव जब सरकार के खिलाफ बोल रहे थे तो नीतीश कुमार ने उन्हें बच्चा हो, चुप रहो…कहकर चुप करा दिया था. उन्होंने उनके पिता लालू प्रसाद यादव का भी जिक्र किया था.

दूसरी ओर, विधान परिषद विपक्ष की लगातार हंगामे की वजह से सभापति अवधेश नारायण सिंह ने सदन की कार्यवाही ढाई बजे तक के लिए स्थगित कर दी. हालांकि हंगामे के बीच बिहार नगर पालिका योजना सेवा नियमावली 2025 और बिहार नगर पालिका विधि सेवा नियमावली 2025 की एक-एक प्रति सदन पटल पर रखी गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

Surat Suicide Case: सूरत में दो मेडिकल छात्राओं ने किया सुसाइड, एनेस्थीसिया ओवरडोज से गई जान; पुलिस को मौके से मिले खाली वायल     |     Mathura Crime News: भजन कुटी में नाबालिग से कुकर्म के आरोपी बाबा की पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मची सनसनी; पुलिस ने दर्ज किया मामला     |     Mission 2029: संसद में महिलाओं की होगी ‘बल्ले-बल्ले’! 33% आरक्षण के साथ बढ़ेगा प्रतिनिधित्व; क्या आपकी सीट भी हो जाएगी महिलाओं के लिए रिजर्व?     |     Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी की ‘दोहरी नागरिकता’ मामले में इलाहाबाद HC का केंद्र को नोटिस, 19 मार्च को होगी अगली बड़ी सुनवाई     |     कागजों में खुद को ‘शहीद’ बताकर सेना से की करोड़ों की ठगी! दिल्ली में पूर्व सैनिक का हैरान करने वाला फर्जीवाड़ा; अब पत्नी समेत पहुंचे जेल     |     Weather Update 2026: दिल्ली-NCR में गर्मी ने छुड़ाए पसीने, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में लू का कहर; जानें आपके शहर में आज कैसा रहेगा मौसम     |     Sonam Wangchuk: रिहाई के बाद आंदोलन का रास्ता छोड़ेंगे सोनम वांगचुक? पत्नी गीतांजलि बोलीं- “अब केवल संवाद और सहयोग से निकलेगा हल”     |     Rajya Sabha Election 2026: शरद पवार, रामदास अठावले और अभिषेक सिंघवी निर्विरोध पहुंचे राज्यसभा; जानें किन 11 सीटों पर फंसा है पेंच     |     असम की राजनीति में ‘भूकंप’! बदरुद्दीन अजमल ने कांग्रेस को बताया “BJP की A-प्लस टीम”; बोले- हिमंत बिस्वा सरमा को जिताने के लिए खेल रही है कांग्रेस!     |     Jalaun Inspector Arun Death Case: इंस्पेक्टर अरुण कुमार की मौत की चार्जशीट दाखिल, पेज 231 के खुलासे से मचा हड़कंप; क्या बदला गया सुसाइड नोट?     |