Gwalior Trade Fair 2026: ग्वालियर मेले में रिकॉर्ड तोड़ कारोबार, 45 दिनों में ₹2392 करोड़ की बिक्री; जानें पिछले साल का आंकड़ा

ग्वालियर। चालू साल 2026 में ग्वालियर व्यापार मेले में अब तक के आंकड़े रिकार्ड कारोबार की ओर इशारा कर रहे हैं। मेले के 45 दिन पूरे हो चुके हैं और इस अवधि में कुल 2392 करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया जा चुका है। मेले के समापन में अभी 18 दिन शेष हैं, ऐसे में पूरी संभावना है कि यह मेला पिछले साल के 3327 करोड़ रुपये के रिकार्ड को पीछे छोड़ देगा। 25 दिसंबर से शुरू हुआ मेला 25 फरवरी तक चलेगा।

मेले में आटोमोबाइल सेक्टर ने सबसे बेहतर प्रदर्शन किया है। अब तक केवल वाहनों की बिक्री से ही 1418.53 करोड़ रुपये का कारोबार हो चुका है। कारोबारियों के अनुसार रोड टैक्स में छूट का सीधा असर बिक्री पर पड़ा है। इस साल वाहनों पर टैक्स छूट 19 जनवरी से लागू हुई, जबकि पिछले वर्ष यह सुविधा 14 जनवरी से शुरू हो गई थी, इसके बावजूद बिक्री के आंकड़े ज्यादा मजबूत रहे।

15 हजार से अधिक वाहन बिके, कारों की रही सबसे ज्यादा मांग

मेले में अब तक कुल 15,646 वाहन बिक चुके हैं। इनमें कारों की मांग सबसे अधिक रही। अब तक 9,064 कारें और 6,582 दोपहिया वाहन की बिक्री हो चुकी है। लगातार बढ़ती बुकिंग को देखते हुए कारोबारियों के चेहरे खिले हुए हैं।

व्यापार के साथ मनोरंजन का भी बड़ा केंद्र मेला

मेला अब सिर्फ व्यापार का ही नहीं, बल्कि मनोरंजन, खरीदारी और सांस्कृतिक गतिविधियों का बड़ा केंद्र बन चुका है। रोजाना लाखों की संख्या में लोग मेला पहुंच रहे हैं। झूले, खेल-तमाशे, खानपान और सांस्कृतिक कार्यक्रम मेले की रौनक बढ़ा रहे हैं।

किस सेक्टर में कितना हुआ कारोबार

सेक्टर – कारोबार

आटोमोबाइल – 1418.53 करोड़

इलेक्ट्रानिक्स – 188 करोड़

फर्नीचर – 199 करोड़

खानपान – 176 करोड़

झूला एवं खेल-तमाशा – 122.50 करोड़

जनरल व अन्य सेक्टर – 288 करोड़

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |