MP Weather Update: मध्य प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर, इन 6 जिलों में मावठे की बारिश और कड़ाके की ठंड का अलर्ट

भोपाल: पूरे मध्य प्रदेश में ठंड कहर बरपा रही है. कुछ दिन पहले ठंड कम हो गई थी, लेकिन उत्तर से आ रही ठंडी हवाओं ने ठंड की फिर से वापसी करा दी है. शनिवार को शहडोल, उमरिया और कटनी सबसे ठंडे इलाके रहे हैं. कटनी के करौंदी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा प्रदेश के 13 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के 6 जिलों में शीतहलर का अलर्ट जारी किया है.

वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का मध्य प्रदेश में असर
मौसम विभाग का कहना है कि, सोमवार 9 फरवरी से पश्चिम हिमालयी इलाकों में एक नया वेस्टर्न डिस्टबैंस एक्टिव होने वाला है. जिसका असर 12 फरवरी के बाद मध्य प्रदेश में भी देखने को मिलेगा. उस दौरान मावठा बारिश होने की संभावना है. अच्छी बात यह है कि अगले 5 दिन तक मध्य प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि की कोई संभावना नहीं है. मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिन तक ठंड का असर बना रहेगा. इसके बाद रात और दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है.

कटनी का करौंदी क्षेत्र सबसे ठंडा रहा
बात करें शनिवार के मौसम की तो तीन बड़े शहरों भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में रात का तामपान 11 डिग्री के आसपास दर्ज किया गया है. वहीं जबलपुर में 10.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. सबसे ठंडा इलाका कटनी का करौंदी इलाका रहा. यहां रात का तापमान 3.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. शहडोल के कल्याणपुर में तापमान 4.9 डिग्री, उमरिया में 7 डिग्री, रीवा और खजुराहो में 7.4 डिग्री, मंडला में 7.9 डिग्री और नौगांव में 8.8 डिग्री पारा रिकॉर्ड हुआ.

कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम
मध्य प्रदेश में मौसम कई रंग दिखा रहा है. सुबह और रात को ठंड महसूस हो रही है. जबकि धूप खिलने के चलते दिन में लोगों को ठंड से राहत मिल रही है. सुबह-सुबह कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम रहती है. ग्वालियर चंबल इलाके में सबसे ज्यादा कोहरा छाया रहता है. मौसम विभाग का कहना है कि भोपाल, सीहोर, गुना और ग्वालियर चंबल इलाके में ठंडी हवाएं चलने की संभावना है. सुबह और रात को इनका असर ज्यादा रहेगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |