Vidisha News: विदिशा में बैलगाड़ी पर विदा हुई दुल्हन, डॉक्टर दूल्हे का देसी स्वैग देख लोग बोले- ‘AI के दौर में पुरानी परंपरा’

विदिशा: सिरोंज में एक अनोखी और आकर्षक शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. आधुनिक दौर में जहां दूल्हा-दुल्हन लग्जरी कारों और भव्य शादियों को प्राथमिकता देते हैं वहीं सिरोंज में एक डॉक्टर दूल्हा और ग्रेजुएट दुल्हन ने परंपराओं की राह चुनकर समाज को नई सीख दी है. दुल्हन की विदाई का समय आया तो वहां कोई कार व गाड़ी नहीं थी. मौके पर सजी धजी बैलगाड़ी गाड़ी थी, जिसमें विदाई कराकर दूल्हा अपनी दुल्हन को घर ले गया. यह अनोखा नजारा देखते ही देखते पूरे इलाके में चर्चा का कारण बन गया.

सिरोंज में देसी स्टाइल में दुल्हन की विदाई

दुल्हन बैलगाड़ी में बैठी, ढोल और डीजे की धुनों के बीच गांव और शहर के लोग मुस्कुराते हुए इस पल को कैमरे में कैद करते रहे. पूरा माहौल मानो एक पुराने दौर की यादों को ताजा कर रहा था. सिरोंज क्षेत्र में इस शादी ने सभी का ध्यान अपनी और खींचा, वहीं बैलगाड़ी में दुल्हन की विदाई का वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है.

पूरे गांव के सहयोग से हुई ऐसी विदाई

दुल्हन के परिजनों ने बताया कि इस अनोखे कार्यक्रम की तैयारी काफी पहले से चल रही थी. बैलगाड़ियों और बैलों की व्यवस्था करना आसान नहीं था, लेकिन गांव के किसानों ने पूरा सहयोग दिया. किसी ने बैलगाड़ी उपलब्ध कराई तो किसी ने बैलों की व्यवस्था की. कुल 10 बैलगाड़ियां विदाई में शामिल रहीं और उसी पारंपरिक अंदाज में दुल्हन की विदाई संपन्न हुई.

पुरानी परंपरा को किया जीवित

दूल्हा डॉ. प्रशांत साद ने कहा, “उनके पिता की इच्छा थी कि शादी में कुछ ऐसा किया जाए जो सिरोंज ने पहले कभी न देखा हो.” उन्होंने बताया कि “समाज पुरानी परंपराओं को धीरे-धीरे भूलता जा रहा है. पुरानी परंपरा को जीवित रखने की सोच के साथ उनके पिता ने पुराने अंदाज में विदाई करवाने की योजना बनाई.” प्रशांत ने कहा, “पुरानी परंपरा को जीवित कर और अपने पिता की इच्छी पूरी करके मुझे बहुत खुशी हो रही है. लोगों ने खूब वीडियो बनाए और यह देखकर बेहद खुशी हुई.”

विदाई का पल बना सबसे यादगार

दूल्हा परिवार की परिजन रिया ने बताया कि “वो कुछ नया और अलग करना चाहते थे. वे पहले कभी बैलगाड़ी में नहीं बैठे थे, इसलिए यह अनुभव और भी खास रहा. बैलगाड़ी में बैठकर परिवार ने पुराने जमाने की सादगी को महसूस किया. यह पल उनके परिवार के लिए सबसे यादगार बन गया है. सिरोंज में हुई इस परंपरागत विदाई की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है. वहीं, विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहा है.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |