Youth Walk: नशे के खिलाफ युवाओं का हुजूम, 3000 छात्र-छात्राओं ने लिया ‘नशा मुक्त भारत’ का संकल्प

इंदौर: अक्सर विवादों में रहने वाले भाजपा विधायक गोलू शुक्ला के बेटे रुद्राक्ष शुक्ला फिर से सुर्खियों में हैं. इस बार किसी विवाद के चलते नहीं, बल्कि युवाओं को नशे के प्रति जागरूक करने को लेकर सुर्खियों में बने हैं. उनके द्वारा रविवार को इंदौर में यूथ वॉक 2026 का आयोजन नेहरू स्टेडियम में कराया गया. इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशा मुक्ति और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करना है. रविवार की सुबह इस वॉक का शुभारंभ नेहरू स्टेडियम से हुआ और तकरीबन 3 किलोमीटर की वॉक का समापन भी नेहरू स्टेडियम में ही हुआ. शहर के हजारों लोग शामिल हुए.

नशा मुक्ति के लिए यूथ वॉक का आयोजन

यूथ वॉक-2026 के मद्देनजर पुलिस-प्रशासन द्वारा शहर के कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है. सरवटे बस स्टैंड जाने वाली बसों के रूट बदले गए. इन बसों की डायवर्ट मार्गों से आवाजाही हुई, जिस कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना भी करना पड़ा. वहीं कार्यक्रम को बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला ने भी संबोधित भी किया. उन्होंने कहा, “युवा देश की सबसे बड़ी ताकत है. यदि वो सही दिशा में आगे बढ़े तो हमारे देश को विश्व गुरु बनने से कोई रोक नहीं सकता है.”

इस रूट से गुजरा युवाओं का हुजूम

रुद्राक्ष शुक्ला द्वारा आयोजित इस वॉक में इंदौर सहित आसपास के युवक और युवतियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया. देश के अलग-अलग हिस्सों से भी यूथ वॉक 2026 में शामिल होने के लिए कई युवा इंदौर पहुंचे. कार्यक्रम में शामिल प्रतिभागियों को आयोजन स्थल पर टी-शर्ट और कैप प्रबंधन टीम द्वारा उपलब्ध कराया गया. इस वॉक का शुभारंभ इंदौर के नेहरू स्टेडियम से किया गया, जो जीपीओ, छावनी, मधु मिलन, एमवाय और शिवाजी वाटिका होते हुए पुनः नेहरू स्टेडियम पहुंची. यह वॉक कुल करीब 3 किलोमीटर की रही.

वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड अवार्ड से सम्मानित

इसमें कई स्कूल-कॉलेजों और एकेडमी के युवा सहित 3000 से अधिक लोग इसका हिस्सा बने, जिसके चलते इन्हें वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड के अवार्ड से भी आयोजकों को सम्मानित किया गया. वहीं कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव सहित भाजपा विधायक गोलू शुक्ला द्वारा शिरकत की गई. मंच से विश्व हिंदू परिषद के संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव ने कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों को संबोधित किया.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्णिया में रिश्तों का कत्ल! हैवान ससुर ने गर्भवती बहू से की दरिंदगी की कोशिश, फिर मार डाला; मुर्गी फॉर्म में छिपाया शव     |     मार्च में मई जैसी आग! दिल्ली में पारा 36°C के पार, राजस्थान-गुजरात में ‘लू’ का अलर्ट; पहाड़ों पर बर्फबारी ने बढ़ाई हलचल     |     ग्रेटर नोएडा में फिर मातम: 13वीं मंजिल से कूदी MBA छात्रा! सुसाइड से पहले रात को हुई थी ये बात; परिवार ने बयां किया खौफनाक मंजर     |     Youtuber Pushpendra Murder Case: दिल्ली में यूट्यूबर पुष्पेंद्र की हत्या, शरीर के गायब अंगों ने उलझाई गुत्थी; पुलिस को ऑर्गन तस्करी का शक?     |     LPG Crisis in Delhi: दिल्ली के मशहूर पंचम पुरीवाला में गैस संकट, मिडिल ईस्ट वार ने बिगाड़ा 178 साल पुराना स्वाद; मेनू में भारी कटौती     |     बिहार में ‘राज्यसभा’ का रण: 5 सीटें और 6 दावेदार! क्या ओवैसी बनेंगे तेजस्वी के लिए ‘संकटमोचक’ या NDA मारेगी बाजी? जानें 5वीं सीट का पूरा गणित     |     संभल में शाही इमाम पर ‘बुलडोजर’ का साया! कोर्ट ने ठोका 6.94 करोड़ का जुर्माना; मस्जिद-दरगाह और घर को ‘अवैध’ घोषित कर बेदखली का आदेश     |     पीलीभीत में कुदरत का करिश्मा! श्मशान ले जाते समय गड्ढे ने बचाई जान; एम्बुलेंस को लगा झटका और ‘ब्रेन डेड’ महिला को आ गया होश     |     गैस सिलेंडर के लिए हाहाकार! चूहों की तरह लाइनों में लगे लोग, ऑनलाइन बुकिंग भी फेल; जानें क्यों आई ‘LPG’ की भारी किल्लत और क्या हैं नए नियम?     |     सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |