Greater Noida: प्रिया की मौत बनी पहेली; अवैध संबंध, हरिद्वार में गुप्त शादी और तलाक का क्या है कनेक्शन? जानें पूरी मिस्ट्री

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में एक युवती की गोली लगने से हुई मौत का मामला दिन-ब-दिन और उलझता झा रहा है. पुलिस इसे फिलहाल सुसाइड मानकर जांच कर रही है, लेकिन घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक सामने आई परिस्थितियां कई ऐसे सवाल खड़े कर रही हैं, जिनके जवाब अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं. अवैध संबंध, गुपचुप शादी, पार्टी के दौरान हुआ विवाद और एक पुलिसकर्मी की लाइसेंसी पिस्टल से चली गोली इन सभी कड़ियों ने इस मामले को बेहद जटिल बना दिया है.

मृतका की पहचान प्रिया के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मेरठ की रहने वाली थी. वह ग्रेटर नोएडा में रहकर प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर रही थी. जांच में सामने आया है कि इसी काम के सिलसिले में उसका संपर्क गाजियाबाद निवासी आशीष पवार से हुआ था. आशीष को एक प्लॉट की जरूरत थी, जिसके चलते दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. यह बातचीत धीरे-धीरे दोस्ती में बदली और फिर कथित तौर पर दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं. आरोप है कि इस दौरान आशीष ने प्रिया को यह नहीं बताया कि वह पहले से शादीशुदा है. बताया जा रहा है कि करीब पांच साल तक दोनों के बीच प्रेम संबंध रहे.

पहली पत्नी से तलाक का चल रहा है केस

करीब पांच महीने पहले आशीष ने ग्रेटर नोएडा वेस्ट की राधा स्काई गार्डन सोसाइटी में एक फ्लैट किराए पर लिया, जहां दोनों आपसी सहमति से साथ रहने लगे. समय के साथ प्रिया को आशीष की पहली शादी और उसकी पारिवारिक स्थिति की जानकारी मिली, जिसके बाद दोनों के बीच विवाद शुरू हो गए. ये विवाद कई बार गंभीर रूप भी ले चुके थे.

जांच के दौरान यह भी सामने आया है कि घटना से कुछ दिन पहले दोनों हरिद्वार गए थे, जहां कथित तौर पर हिंदू रीति-रिवाज से शादी की गई. हालांकि, इस शादी को सार्वजनिक नहीं किया गया. बताया जा रहा है कि आशीष का पहली पत्नी से तलाक का मामला अभी अदालत में लंबित है, इसी कारण यह विवाह परिवार और समाज से छिपाकर किया गया. पुलिस अब इस शादी से जुड़े दावों और साक्ष्यों की भी जांच कर रही है.

घटना वाली रात सेक्टर-16बी स्थित राधा स्काई गार्डन सोसाइटी के उसी फ्लैट में एक निजी पार्टी आयोजित की गई थी. पुलिस को मौके से शराब और बीयर की कई खाली बोतलें तथा एक भरा हुआ गिलास भी मिला है. आशंका जताई जा रही है कि शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद देर रात गोली चलने की आवाज सुनाई दी.

पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि गोली दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल आशीष पवार की लाइसेंसी पिस्टल से चली थी. उस वक्त पिस्टल किसके हाथ में थी और किन परिस्थितियों में गोली चली—यह जांच का अहम बिंदु है. सूत्रों के मुताबिक, गोली लगने के बाद प्रिया जमीन पर गिर पड़ी. आशीष घबरा गया और कथित तौर पर साक्ष्य छुपाने की कोशिश की, लेकिन जब उसे लगा कि प्रिया की सांस चल रही है, तो वह उसे चादर में लपेटकर खुद अस्पताल लेकर पहुंचा.

डॉक्टरों को बताया- हादसे में घायल हुई प्रिया

अस्पताल में आशीष ने डॉक्टरों को बताया कि युवती सड़क हादसे में घायल हुई है. मामला संदिग्ध लगने पर उसने युवती को अपनी पत्नी के नाम से भर्ती कराया और हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड का इस्तेमाल किया. अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना पुलिस को दी. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गोली लगने से मौत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मामला दर्ज कर आशीष को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. घटना के बाद सोसाइटी की सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं. पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय फ्लैट में कोई और मौजूद था या नहीं. मामले की गहन जांच जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला! 12 साल से कोमा में थे हरीश राणा, अब मिलेगी ‘इच्छामृत्यु’; मौत की अर्जी पर अदालत ने लगाई मुहर     |     बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |