बंगाल: SIR नोटिस का खौफ! हादसे में परिवार खत्म होने के बाद भी पेशी पर पहुंचा युवक, सिस्टम पर उठे गंभीर सवाल

देश के कई राज्यों में एसआईआर प्रक्रिया चल रही है. तो वहीं कई राज्यों में ये प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. पश्चिम बंगाल के मालदा में वोटर लिस्ट सुधार से जुड़ी SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) सुनवाई के लिए जाते समय एक स्कूल टीचर के साथ हादसा हो गया. इस सड़क हादसे में उनकी पत्नी और 9 महीने के बच्चे की मौत हो गई. परिजनों का दावा है कि चुनाव आयोग से नोटिस मिलने के बाद यासीन अंसारी तनाव में थे.

मालदा के रहने वाले टीचर का नाम एमडी यासीन अंसारी है. वह कालियाचक इलाके के एक मदरसे में पढ़ाते हैं. उनके परिवार को वोटर लिस्ट में नाम की स्पेलिंग से जुड़ी गलती के कारण SIR नोटिस दिया गया था. इसको लेकर उन्हें सुनवाई में आने का नोटिस मिला था.

नोटिस के कारण तनाव में थे अंसारी

शुक्रवार सुबह यासीन अंसारी अपनी पत्नी हलीमा खातून और बेटे आरिफ हसन के साथ ऑटो से सुनवाई केंद्र जा रहे थे. रास्ते में सुस्तानी इलाके के पास ऑटो पलट गया. हादसे में हलीमा खातून की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चे ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया.

परिवार वालों का कहना है कि नोटिस मिलने के बाद यासीन अंसारी काफी तनाव में थे. उनके बहनोई ने बताया कि अगर यह सुनवाई इतनी जरूरत न होती, तो शायद यह हादसा टल सकता था.

हादसे के बाद भी सुनवाई में शामिल हुए यासीन

हादसे में पत्नी और बच्चे को खोने के बाद भी यासीन अंसारी को अपनी पत्नी और बच्चे के शवों को अस्पताल के मुर्दाघर में छोड़कर SIR सुनवाई में शामिल होना पड़ा. यही वजह है कि स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है.

टीएमसी ने लगाए आरोप बीजेपी ने दी सफाई

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. पार्टी का कहना है कि SIR प्रक्रिया अमानवीय है और लोगों को सबसे मुश्किल वक्त में भी साबित करने के लिए मजबूर किया जा रहा है कि वे नागरिक हैं. वहीं बीजेपी ने इन आरोपों को खारिज किया है. बीजेपी का कहना है कि यह एक दुखद हादसा है. लेकिन, इसे SIR प्रक्रिया से जोड़ना गलत है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |