Haryana Weather Update: हरियाणा में गर्मी की दस्तक, 25.6°C के साथ महेंद्रगढ़ सबसे गर्म; जानें मौसम विभाग का नया अलर्ट

चंडीगढ़: हरियाणा में दिन के समय तापमान में बढ़ोतरी से गर्मी की आहट शुरू हो गई है. मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है. राज्य में केवल सुबह-शाम की ही ठंड रह गई है. मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटे के दौरान बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं, न्यूनतम तापमान में भी 1.5 डिग्री सेल्सियस का उछाल आया है. दिन की तेज धूप से पारा तेजी से बढ़ रहा है. वहीं, महेंद्रगढ़ में पारा 25 डिग्री को पार कर चुका है. यह शनिवार को सबसे गर्म क्षेत्र रहा.

स्वास्थ्य के लिहाज से मौसम हानिकारक: राज्य के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहने और धूप खिलने के कारण दिन का पारा सामान्य से 2-3 डिग्री तक ऊपर चला गया है. जो आने वाले दिनों में गर्मी की जल्द दस्तक का संकेत है. दिन और रात के तापमान में इतना ज्यादा अंतर बीमारियों को न्यौता देने वाला है, यानी स्वास्थ्य के लिहाज से काफी संवेदनशील है. इस बीच वायरल के मामले भी सामने आ रहे हैं. सर्दी, खांसी, सिरदर्द बदलते मौसम के चलते देखने को मिल रहा है. जिससे लोग काफी परेशान है.

महेंद्रगढ़ में सबसे ज्यादा पारा: हरियाणा में दोपहर के समय तापमान में लगातार वृद्धि देखी जा रही है. फरवरी की शुरुआत में ही मार्च जैसी गर्मी शुरू हो चुकी है. शनिवार को महेंद्रगढ़ सबसे गर्म जिला रहा, पारा 25.6 डिग्री तक दर्ज किया गया है. वहीं, फरीदाबाद में 25.4 डिग्री सेल्सियस पर पारा चढ़ गया है. 24 घंटों के भीतर ही अधिकतम तापमान में औसतन 0.5 डिग्री तक टेंपरेचर बढ़ गया है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |