जिलों में पेंशन कार्यालय बंद नहीं करने के लिए प्रमुख पेशंनर्स एसोसिएशन ने जोरदार नारेबाजी एवं प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन
शाजापुर।।
प्रमुख पेंशनर्स एसोएिशन जिला शखा शाजापुर द्वारा दिनांक 06 फरवरी 2026 को प्रांतीय निकाय के आव्हान पर शाजापुर मुख्यालय के समस्त पेंशनर्स जिला कलेक्टर कार्यालय शाजापुर में एकत्रित हुऐ एवं जोरदार नारेबाजी कर जिलों में पेंषन कार्यालय बंद नहीं करने संबंधी ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री महोदय एंव प्रमुुख सचिव मध्यप्रदेश शासन भोपाल के नाम अपर कलेक्टर एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्रीमती अनुपमा चैहान को जिलाध्यक्ष रघुवीर सिंह पंवार के नेत्रत्व में सौंपा गया।
ज्ञापन में प्रमुख रूप से मांग की है कि प्रदेष के सभी जिलों में 01 अपे्रल 2026 से जिला पेंशन कार्यालय जिला स्तर पर बंद किये जा रहे है जिससे सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को अब पेंषन एवं पीपीओ प्राप्त करने के लिए भोपाल के चक्कर लगाने पड़ेगें इसलिए संघठन ने यह मांग की जिला स्तर पर जिला पेंषन कार्यालयों को बंद नहीं किया जाए, साथ ही अन्य मोंगों मेें केन्द्र के समान जुलाई 2025 से 3 प्रतिशत राहत राशि एवं एरियर का भुगतान किया जावें। 01 जुलाई 2019 से जून 2025 तक कि मंहगाई राहत की अवषेष राषि दी जाए साथ ही जिला स्तर पर पेंशनर्स फोरम गठित की जाकर उसकी नियमित बैठक की जायें एवं विद्युत मण्डल के पेंषनरों को राज्य के कर्मचारियों की भाॅति जिला पेंषन कार्यालय के माध्यम से पेंषन एवं स्वत्वों का भुगतान किया जाए।
ज्ञापन सौंपते समय सरंक्षकगण टी.आर सिसोदिया, राजेन्द्र शर्मा , दीवान सिंह यादव, संतोष सचान, जिला महामंत्री तिलोक चन्द्र भालोट,जिला सचिव कीरत सिंह बुंदेला ,महिला प्रकोष्ठ संरक्षक संतोष शर्मा, उपाध्यक्ष हरीष ठोमरे, अनिल शर्मा, अजय पोल, पुलिस प्रकोष्ठ के अध्यक्ष भगवान पुरी गौस्वामी, भगवान सिंह पाटीदार, प्रभुलाल सूर्यवंषी, पूर्व अपाक्स प्रांतध्यक्ष कैलाषचन्द्र सूर्यवंषी, रामाषय जाटव, राजाराम आंजना, लक्ष्मीनारायण स्वामी, राजेन्द्र सक्सेना, सिद्धनाथ शर्मा, इेष्वरलाल जाट, पर्वतसिंह काले, सौदान सिंह, स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष संजय अष्ठाना, चन्दर सिंह परमार, वासुदेव देषमुख, सैयद साजिद अली, अषोक जोषी, म.प्र. वि.मण्डल पेंष्नर सचिव मनोहर सिंह नायक, गोपाल देवड़ा, अरविन्द श्रीवास्तव, प्रमोद षितुत, पन्नालाल राठौर, रामनारायण मगरौर, कमल किषोर कटारिया, लालषंकर मेहता, नारायण सिंह मारू, मनोहरलाल शर्मा, संजय बोस, अषोक गंधारे, बाबूलाल वर्मा, बालचन्द्र सौराष्ट्रªीय, लक्ष्मण गवली, महेन्द्र सिंह सिसोदिया, महेषपाल सिंह डोडिया सहित अनेक पेंषनरगण उपस्थित थे।