Janakpuri Accident: दिल्ली के जनकपुरी में गड्ढे में गिरने से बच्चे की मौत, फूट-फूटकर रोए पिता, लापरवाही पर उठे सवाल

राजधानी दिल्ली के जनकपुरी इलाके में दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही ने 26 वर्षीय युवक कमल की जान ले ली. गुरुवार देर रात काम से घर लौट रहा कमल सड़क पर खुदे एक गहरे गड्ढे में बाइक समेत गिर गया. पूरी रात वो तड़पता रहा. फिर उसकी मौत हो गई. मृतक कमल के पिता नरेश ध्यानी और परिवार के अन्य सदस्य पूरी रात उसे ढूंढते रहे. विडंबना देखिए कि पिता और परिजन उस गड्ढे के पास से कई बार गुजरे, लेकिन उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि उनका बेटा उसी मौत के जाल में फंसा पड़ा है.

पिता ने रुआंसे गले से कहा- हम सात लोग रात भर उसे खोजते रहे, लेकिन एक बार भी नहीं लगा कि वह गड्ढे में गिर गया होगा. अगर वहां सुरक्षा घेरा होता तो हम जरूर चेक करते. कैलाशपुरी के गढ़वाल मोहल्ले में रहने वाले नरेश ध्यानी मूल रूप से उत्तराखंड के रहने वाले हैं और मंदिर में पुजारी हैं. कमल और करण जुड़वा भाई थे, जिनमें कमल अपने भाई से महज 4 मिनट छोटा था. दोनों भाई नौकरी कर परिवार का हाथ बंटा रहे थे.

परिजनों ने बताया कि कमल को बाइक का शौक था और उसने अपनी मेहनत की कमाई से तीन साल पहले बाइक खरीदी थी. सुरक्षा के प्रति सचेत कमल ने ऑनलाइन विशेष हेलमेट भी मंगवाया था, जिसे हादसे के वक्त उसने पहना भी था, लेकिन गहरा गड्ढा उसकी जान का दुश्मन बन गया.

पुलिस की कार्रवाई और विभाग पर उठते सवाल

हादसे के बाद पुलिस ने बताया कि उन्हें रात 2:50 बजे गायब होने की सूचना मिली थी. मोबाइल लोकेशन पोसंगीपुर पार्क के पास मिली, जहां तलाशी भी ली गई, लेकिन रात के अंधेरे में कुछ पता नहीं चला. शुक्रवार सुबह 8 बजे एक महिला की सूचना पर कमल का शव गड्ढे से बरामद हुआ. स्थानीय लोगों में लोक निर्माण विभाग (PWD) और जल बोर्ड के खिलाफ भारी गुस्सा है. लोगों का कहना है कि गड्ढे के चारों तरफ कोई चेतावनी बोर्ड या बैरिकेडिंग नहीं थी.

दिल्ली सरकार का एक्शन: 3 कर्मचारी सस्पेंड

घटना की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है. PWD मंत्री ने घटनास्थल का दौरा कर दुख जताया और इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार जूनियर इंजीनियर (JE) सहित तीन कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड कर दिया है. मामले की तह तक जाने के लिए एक हाई-लेवल कमेटी का गठन किया गया है जो यह जांच करेगी कि सुरक्षा मानकों में चूक कहां हुई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |