Ghaziabad 3 Sisters Suicide: ‘प्राची बॉस थी…’, गाजियाबाद की तीन बहनों के पिता का बड़ा खुलासा, दीवार पर लिखा मिला खौफनाक राज

तारीख 04 फरवरी 2026… जगह दिल्ली से सटा यूपी का गाजियाबाद शहर… रात के 2 बज रहे थे. भारत सिटी सोसाइटी में B1 टॉवर के फ्लैट नंबर- 907 से किसी के गिरने की आवाज आई. आनन-आनन फानन में लोग उस जगह पहुंचे जहां से ये आवाज आई. देखा कि तीन नाबालिग लड़कियां खून से सनी हालत में नीचे गिरी हुई हैं. बच्चियों के माता-पिता भी ये दृश्य देखकर सन्न रह गए. मामला सुसाइड का था. पुलिस को सूचना दी गई.

मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चियों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया. फिर पूछताछ शुरू हुई. बच्चियों के पिता चेतन ने बताया- निशिका (16), प्राची (14) और पाखी (12) को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम्स की गंभीर लत थी. कुछ दिन पहले हमने उनके मोबाइल इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी. दो साल से तीनों स्कूल नहीं जा रही थीं. पढ़ने में भी कमजोर थीं. कोरियन कल्चर से काफी प्रभावित थीं. वो हमेशा कहती थीं कि उन्हें कोरिया जाना है. मैं कहता था भी कि वहां जाकर हम करेंगे क्या?

पिता चेतन ने बताया- तीनों मोबाइल पर ऑनलाइन कोरियन गेम्स खेलती थीं. क्या वो टास्क बेस्ड गेम्स थीं, और सुसाइड करना उसी का एक टास्क था, इसकी हमें जानकारी नहीं है. हम लोग सोए थे. उन्होंने हमारे मोबाइल ले लिए थे. फिर कमरा बंद कर दिया था. जब मुझे 2 बजे अपनी बालकनी से कुछ गिरने की आवाज आई तो मैं उनके कमरे में गया. मगर कमरा बंद था. फिर देखा कि तीनों ने 9वीं मंजिल से छलांग लगा दी थी.

चेतन ने की थीं दो शादियां

बच्चियों के पिता चेतन ने दो शादियां की थीं. दरअसल, पहली बीवी से संतान नहीं हुई तो उसकी छोटी बहन यानी अपनी साली से चेतन ने शादी कर ली थी. चेतन ने बताया- मेरी बेटियां ऑनलाइन गेम खेलती थीं, लेकिन मुझे ये नहीं पता था कि इसमें कोई इस तरह का टास्क दिया गया है. क्यों ऐसा टास्क खेल रही हैं. कौन बाप अपने बच्चों को मरने देगा. हमें तो आज पता चला ऐसा टास्क चल रहा था उनके फोन में.

‘एक थी बॉस, बाकी को देती थी हुकुम’

बकौल चेतन- प्राची कहती थी कि मैं बॉस हूं और निशिका-पाखी मेरी बात मानती हैं. वो मुझे फॉलो करती हैं. पिछले तीन सालों से मोबाइल पर मेरी बेटियां गेम खेल रही थीं. प्राची दोनों लड़कियों को आर्डर देती थी. फोन के बिना खाना तक नहीं खाती थीं तीनो. टॉयलेट एक साथ जाती थीं. यहां तक कि सोती भी साथ में ही थीं. एक बेटी पांचवी क्लास, दूसरी चौथी क्लास और सबसे बड़ी वाली सातवीं क्लास में पढ़ती थी. फेल हो गई थीं परीक्षा में तीनों. तब से उन्होंने स्कूल जाना ही छोड़ दिया था.

कमरे में लिखी थी ये बातें

मौके से एक सुसाइड नोट और डायरी मिली हैं. सुसाइड नोट में लिखा है- True Life Story (जिंदगी की असली कहानी). इस डायरी में जो कुछ भी लिखा है, उसे पढ़ लो. क्योंकि ये सब सच है. Read Now. नीचे रोने की तस्वीर बनाई है. उसके आगे लिखा है- I’m Really Sorry Papa. वहीं, डायरी में लिखा है- We Love Korean Games. यहां तक कि जब पुलिस उनके कमरे में गई वो वहां भी दीवार पर लिखा था- मेक मी अ हर्ट ऑफ ब्रोकन. आई एम वेरी अलोन.

ऑनलाइन गेमिंग की लत

निमिश पाटिल, डीसीपी गाजियाबाद ने बताया- लड़कियों को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने की लत थी. उनके पास खुद के मोबाइल फोन नहीं थे. मम्मी-पापा के मोबाइल पर ही गेम्स खेलती थीं. कुछ समय पहले माता-पिता ने फोन इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी थी. इसी बात से आहत होकर तीनों बहनों ने जान दे दी. फिलहाल परिवार के मोबाइल फोनों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है. मामले में तफ्तीश जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |