CGBSE Board Exam 2026: जीपीएम प्रशासन का ‘मिशन रिजल्ट’, बोर्ड परीक्षाओं में टॉप करने के लिए बनाया यह खास प्लान

गौरेला पेंड्रा मरवाही: 20 फरवरी से छत्तीसगढ़ में बोर्ड परीक्षा शुरू होंगे. इसे लेकर गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली है. सीजी बोर्ड द्वारा जारी परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार हायर सेकेंडरी सर्टिफिकेट परीक्षा 20 फरवरी 2026 से 18 मार्च 2026 तक होंगे. हाईस्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा 21 फरवरी 2026 से 13 मार्च 2026 तक आयोजित की जाएगी. दोनों ही परीक्षाएं सुबह 9 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक संचालित होंगी.

बोर्ड परीक्षा को लेकर जीपीएम प्रशासन की तैयारी

जीपीएम जिले में इस वर्ष कुल 6,449 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे. परीक्षा के सुचारु एवं पारदर्शी संचालन के लिए जिलेभर में 29 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. प्रत्येक परीक्षा केंद्र के लिए अलग-अलग केंद्राध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. इसके साथ ही नकल रोकने के लिए 3 उड़नदस्ता टीम का भी गठन किया गया है. जो परीक्षा के दौरान निगरानी रखने का काम करेंगे.

बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट बेहतर करने की तैयारी

पिछले वर्ष जिले में 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम काफी कमजोर थे. इस वजह से जीपीएम कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी एवं जिला पंचायत सीईओ मुकेश रावटे द्वारा लगातार स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है. अधिकारियों द्वारा आगामी 21 फरवरी से प्रारंभ हो रही बोर्ड परीक्षाओं में शत-प्रतिशत परिणाम सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शिक्षकों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जा रहे हैं.

जीपीएम कलेक्टर ने इन स्कूलों का किया निरीक्षण

  • शासकीय हाई स्कूल गौरेला
  • मिश्री देवी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय गौरेला
  • शासकीय हाई स्कूल ललाती
  • शासकीय हाई स्कूल सरखोर
  • शासकीय हाई स्कूल अमारु
  • शासकीय हाई स्कूल देवरीखुर्द का निरीक्षण

कलेक्टर ने शासकीय हाई स्कूल अमारु के निरीक्षण के दौरान पिछले वर्ष 10वीं बोर्ड का परिणाम बेहतर रहने पर खुशी जताई. उन्होंने शिक्षकों की सराहना की और आगामी परीक्षा में शत-प्रतिशत परिणाम लाने के लिए और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया- रजनीश तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी, गौरेला पेंड्रा मरवाही

कलेक्टर ने निरीक्षण में कई बातों की जांच की

कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की दर्ज संख्या, पदस्थ शिक्षकों की संख्या, उनकी पदस्थापना तिथि, शिक्षकों द्वारा पढ़ाए जा रहे विषयों एवं पिछले बोर्ड परीक्षा के परिणाम प्रतिशत की विस्तृत जानकारी ली. मिश्री देवी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पिछले वर्ष के परिणाम को संतोषप्रद नहीं पाए जाने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त की. उन्होंने कहा कि यह विद्यालय एक प्रतिष्ठित एवं पुरानी शैक्षणिक संस्था है, जहां से पढ़े विद्यार्थी आज उच्च पदों पर कार्यरत हैं, इसलिए संस्था की साख पर आंच नहीं आनी चाहिए. उन्होंने शिक्षकों को तिमाही एवं छमाही परीक्षा परिणाम के आधार पर कार्ययोजना बनाकर पढ़ाई कराने और बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |