Mira Bhayandar Mayor Election 2026: डिंपल मेहता या रुबीना खातून? मीरा भाईंदर के मेयर पद के लिए कांटे की टक्कर

महाराष्ट्र के मीरा भाईंदर महानगर पालिका में आज मेयर का चुनाव होगा. 95 पार्षदों वाली मीरा भाईंदर मनपा में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अकेले 78 नगरसेवक चुनकर आए हैं. वहीं कांग्रेस के 13, एक्नाथ शिंदे के 3 और एक बीजेपी के बागी उम्मीदवार जीते हैं. हालांकि बागी पार्षद अनिल पाटिल को भी बीजेपी ने अपने साथ ले लिया है.

इन आंकड़ों के मुताबिक मेयर और डिप्टी मेयर दोनों बीजेपी का बन रहा है. जानकारी के मुताबिक मेयर मारवाड़ी समाज का तो डिप्टी मेयर मराठी समाज का होगा. लेकिन मराठी एकीकरण समिति ने मराठी मेयर न होने पर बीजेपी के फैसले का विरोध किया है. आज इस मामले को लेकर विरोध होगा.

कांग्रेस और शिवसेना ने बनाया अलग गुट

जबकि कांग्रेस और शिवसेना (शिंदे गुट) ने बीजेपी के खिलाफ एक अलग गुट बनाया है. बीजेपी ने मेयर पद के लिए नरेंद्र मेहता की भाभी डिंपल मेहता को उम्मीदवार बनाया है. वहीं कांग्रेस-शिवसेना के गठबंधन ने रुबीना खातून को अपना प्रत्याशी बनाया है.

गैर मराठी मेयर को लेकर हंगामा

आज मराठी एकीकरण समिति बीजेपी के गैर मराठी मेयर को लेकर हंगामा करेगी. साथ ही 3 किमी का लंबा रोड मार्च करके विरोध प्रदर्शन करेगी. वहीं बीजेपी का कहना है कि प्रदर्शन करने वाले मराठी एकीकरण समिति में सब शिवसेना और एमएनएस के लोग हैं. इन्हें रुबीना से परहेज नहीं, डिंपल मेहता से परहेज है. ये सब मराठी ग़ैरमराठी ड्रामा है. बीजेपी के पास 37 मराठी पार्षद हैं, जो चुनकर आये हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |