PNDT एक्ट का उल्लंघन: हिसार में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का भंडाफोड़, आदतन अपराधी डॉ. अनंतराम फिर पुलिस की गिरफ्त में

हरियाणा के हिसार में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गुरुवार को एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया. डॉ. अनंतराम को ‘बालाजी क्लीनिक’ में भ्रूण लिंग जांच करते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. टीम ने एक ‘डमी ग्राहक’ (डिकोय महिला) भेजकर इस जालसाजी को पकड़ा. छापे के दौरान क्लीनिक से एक पोर्टेबल अल्ट्रासाउंड मशीन और छह एमटीपी (गर्भपात) किट भी बरामद की गई हैं.

हैरानी की बात यह है कि डॉ. अनंतराम पर भ्रूण लिंग जांच का यह 7वां मामला है. पिछले 28 सालों से वह इस अवैध धंधे में लिप्त है. उस पर पहला केस 1999 में दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसकी मेडिकल प्रैक्टिस का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया गया था. इसके बावजूद उसने कोख में बेटियों के कत्ल को अपना पेशा बना लिया. उस पर 2015, 2016, 2018, 2021, 2023 और अब 2026 में पीएनडीटी (PNDT) एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है.

राजनीतिक रसूख और आपराधिक इतिहास

आरोपी अनंतराम केवल डॉक्टर ही नहीं, बल्कि राजनीतिक गलियारों में भी सक्रिय रहा है. वह बरवाला विधानसभा सीट से 4 बार चुनाव लड़ चुका है और साल 2024 में उसने जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर चुनाव लड़ा था. साल 2020 में उस पर एक ऑपरेशन के दौरान महिला की लापरवाही से मौत का मामला भी दर्ज हुआ था. उसका बड़ा बेटा ऑस्ट्रेलिया में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और पुत्रवधू बरवाला में क्लीनिक का काम देखती है.

कैसे हुई गिरफ्तारी?

जिला नोडल अधिकारी डॉ. अनामिका बिश्नोई ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि अनंतराम जेल से बाहर आने के बाद दोबारा लिंग जांच का काम शुरू कर चुका है. इसके बाद एक टीम गठित की गई. शुक्रवार शाम करीब 6 बजे जब डिकोय महिला क्लीनिक पहुंची, तो टीम ने छापा मार दिया. वहां पहली मंजिल पर एक कमरे में गर्भवती महिला का अल्ट्रासाउंड किया जा रहा था. पुलिस ने डॉ. अनंतराम के साथ उसके सहयोगी सूरजमल (क्लीनिक मालिक) और प्रिया को भी गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर भी पहले से दो-दो आपराधिक मामले दर्ज हैं.

स्वास्थ्य विभाग और पुलिस उन्हें टीम ने आरोपियों से क्लिनिक में 5 घंटे तक जांच और पूछताछ की. इसके बाद थाने ले जाया गया. इससे पहले जैसे ही टीम क्लिनिक पर पहुंची, वहां लोगों की भीड़ लग गई. सभी लोग यह जानने को उत्सुक थे कि पुलिस यहां क्यों पहुंची है.

जमानत बनी ढाल

डॉ. बिश्नोई के अनुसार, आरोपी हर बार कानून की खामियों और कमजोर सबूतों का फायदा उठाकर जमानत पर बाहर आ जाता है और फिर से इसी अवैध कार्य में जुट जाता है. फिलहाल, आजाद नगर पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और अल्ट्रासाउंड मशीन को सील कर दिया गया है. आरोपियों को आज अदालत में पेश किया जाएगा.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |