Umaria School News: उमरिया के स्कूल में अचानक बिगड़ी दर्जनों बच्चों की तबीयत, अस्पताल में मची चीख-पुकार

उमरिया: करकेली विकासखंड स्थित सरकारी स्कूल में बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब अचानक ही बच्चों की तबीयत बिगड़ने लगी. बुखार उल्टी और दस्त की शिकायत से बच्चे परेशान थे. सूचना के बाद मौके पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर जांच शुरू दी. बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया, जिसमें कुछ बच्चे जिनकी तबीयत ज्यादा खराब थी, उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया. वहीं अधिकतर बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ही भर्ती कराया गया है.

बच्चों की क्यों बिगड़ी तबीयत

उमरिया के करकेली विकासखंड स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जरहा की घटना है. एसडीएम अंबिकेश सिंह ने बताया कि “स्कूल परिसर में कुछ बच्चों के बीमार होने की सूचना मिली थी. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच कर जांच कर रही थी. हमने 6 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर किया है. जहां उनकी स्थिति स्थिर है. साथ ही करीब 31 बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में यहीं पर ही इलाज किया जा रहा है. अभी सभी बच्चे पूरी तरह से स्वस्थ हैं और हमारी कोशिश है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों की जांच हो जाए. अगर कोई भी बीमार दिखता है तो उसे तुरंत ही इलाज दिया जाए.

क्या है वजह ?

एसडीएम ने बताया प्रथम दृष्टया खाने की वजह लग रही है, जिससे बच्चों की तबीयत बिगड़ी होगी. इसीलिए हमने खाने का भी सैंपल लिया है. यहां खाने में जो भी इस्तेमाल हो रहा है, उसका भी सैंपल लिया गया है. यहां के पानी का भी सैंपल पीएचई विभाग ने लिया है. जिससे पता चल सके कि आखिर किस वजह से बच्चे बीमार हुए हैं. बाकी आगे की विभागीय कार्रवाई जांच के बाद की जाएगी. अभी हमारा फोकस है कि सभी बच्चों को सही समय पर इलाज मिल जाए और सभी बच्चे जल्दी स्वस्थ हो जाएं.”

गांव का भी कर रहे सर्वे

उमरिया के सीएमएचओ वीएस चंदेल का कहना है कि “स्कूल से कंप्लेंट आई थी कि, बच्चे बीमार हैं. बच्चों को प्राथमिक उपचार देने और जांच के बाद हमने गांव में भी डोर टू डोर सर्वे शुरू कर दिया है. गांव वालों की भी जांच कर रहे हैं.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |