Shahdol Fire: शहडोल के बीज भंडार में भीषण आग, लाखों की धान जलकर खाक; अन्नदाता की मेहनत बर्बाद

शहडोल: मध्य प्रदेश के शहडोल में किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया है. गुरुवार सुबह एक बीज भंडार में भीषण आग लग गई. आगजनी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. आग इतनी भीषण थी की पल भर में लाखों का अनाज जलकर खाक हो गया. सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका. सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आगजनी के कारणों की जांच की जा रही है.

बीज भंडार में लगी आग
घटना शहडोल जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत है की है. जिला मुख्यालय के नर्सरहा के पास स्थित बीज भंडार में आग लगने से हड़कंप मच गया. उस गोदाम में धान भरा हुआ था. आग इतनी विकराल थी कि देखते ही देखते पूरे बीज भंडार में रखी धान पर पकड़ ली, और धू धू कर जलने लगी. बताया जा रहा है कि लाखों रुपए की धान जलकर खाक हो गई.

आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई तुरंत ही मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत की बात आग को कंट्रोल किया गया, लेकिन जब तक की आग पर कंट्रोल किया जाता लाखों का नुकसान हो चुका था.

मौके पर पहुंचे आला अधिकारी
मामले की गंभीरता और आग की भयावहता को देखते हुए मौके पर तुरंत ही कलेक्टर केदार सिंह एसडीएम सहित कई अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी पहुंच गए और स्थिति का जायजा लेने लग गए. प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बीज भंडार में आग कैसे लगी यह कारण अभी अज्ञात है जांच का विषय है.

जांच के बाद ही नुकसान का होगा आकलन
प्रबंधक धीरज गुप्ता बताते हैं कि, ” गुरुवार सुबह उनके पास फोन आया कि गोदाम के अंदर से धुआं निकल रहा है. तत्काल वो मौके पर पहुंचे तो बाहर ताला लगा हुआ था. जिसके बाद उन्होंने वरिष्ठ अधिकारियों और प्रशासन को सूचना दी फायर ब्रिगेड को बुलाया.” धीरज गुप्ता कहते हैं वहां सिविल सप्लाई का धान और बारदाना जमा हुआ था. फायर ब्रिगेड आने के बाद तत्काल आग को बुझाया गया, संबंधित बीमा कंपनी को क्लेम किया जाएगा.”

फायर सेफ्टी को लेकर बताते हैं कि फायर सेफ्टी लगे हुए थे लेकिन आग की लपटें इतनी ज्यादा थी कि वो कुछ काम ही नहीं कर पाया, आग को कंट्रोल नहीं कर पाए नुकसान को लेकर उनका कहना है कि देखने के बाद ही आकलन कर पाएंगे, ये बीज भंडार मध्यप्रदेश शासन ने स्टेट सिविल सप्लाई कॉर्पोरेशन का है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

जिला आबकारी अधिकारी सुश्री निधि जैन ने संभावित अनुज्ञप्तिधारियो तथा आबकारी कार्यपालिक बल की बैठक ली     |     भोपाल में होटल संचालकों को बड़ी राहत! LPG वितरण पर नई SOP जारी; अब इस शर्त पर जला सकेंगे लकड़ी और कोयला, देखें पूरी गाइडलाइन     |     गुना में ‘लव मैरिज’ का लहूलुहान अंत! 6 महीने पहले घर से भागे थे प्रेमी, अब बंद कमरे में मिली लाशें; पड़ोसियों के खुलासे से पुलिस के उड़े होश     |     Crime News: पिता की शराब छुड़ाने की कोशिश में बेटे ने गंवाई जान, पिता के ताने से आहत होकर किया सुसाइड; जानें क्या है पूरा मामला     |     Crime News: ननद और पति के अवैध संबंधों का पत्नी ने किया विरोध, तो मिला ये खौफनाक सिला; विवाहिता ने पुलिस के सामने खोले बेडरूम के राज     |     Groom Arrested from Mandap: शादी के मंडप से दूल्हा गिरफ्तार, दुल्हन ने थाने में लगाई शादी की गुहार; जानें क्या था दूल्हे का काला कारनामा     |     “बेटा नहीं हुआ तो पति ने छोड़ा, मां ने 4 बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग”—समाज के ताने और अकेलेपन ने ली 5 जान, रूह कांप जाएगी!     |     जबलपुर में कलयुगी बेटे की हैवानियत! पहले तसले से सिर फोड़ा, फिर हंसिए से मां को उतारा मौत के घाट; वारदात देख कांप गई रूह     |     Crime News: सेहरी के बाद युवक ने किया सुसाइड, नमाज से पहले कमरे में लगा ली फांसी; सुसाइड नोट में हुआ बड़ा खुलासा, पुलिस जांच में जुटी     |     मध्य प्रदेश में ‘आयुष्मान’ घोटाले पर बड़ी स्ट्राइक! धोखाधड़ी करने वाले 2 अस्पतालों के लाइसेंस रद्द; मरीजों के नाम पर डकार रहे थे करोड़ों     |