Ajit Pawar PSO Death: कोलंबिया विमान हादसे में अजित पवार के PSO का भी निधन, सदमे में मुंबई पुलिस और परिवार

बारामती में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का प्लेन क्रैश होने के बाद पूरे मुंबई में राजकीय शोक घोषित कर दिया गया है. इस विमान में कुल 5 लोग सवार थे और अजित पवार के साथ वह सभी लोग भी मारे गए हैं. मरने वालों के परिवारों में दुख का माहौल है. इस प्लेन में अजीत पवार के साथ 2 और लोगों (1 PSO और 1 अटेंडेंट) और 2 क्रू (PIC+FO) के सदस्यों सवार थे.

अजित पवार के PSO विदीप जाधव की भी इस हादसे में मौत हो गई. मुंबई पुलिस में कार्यरत विदीप जाधव के आकस्मिक निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. विदीप जाधव के पिता दिलीप जाधव मुंबई के दादर स्थित क्रांतिसिंह नाना पाटील विद्यालय से लिपिक पद से सेवानिवृत्त हो चुके हैं.

उनकी मां संध्या जाधव कलवा स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज अस्पताल में महापालिका के तहत अनुबंध पर फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत हैं. विदीप के दो छोटे बच्चे हैं, आद्विक (4) और नेत्रा (8), जो ठाणे के एक स्कूल में पढ़ाई कर रहे हैं.

शुरू से ही था देशसेवा का जज़्बा

जानकारी के मुताबिक बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद विदीप जाधव ने सातरा जिले के फलटण के शेतकी विद्यालय में प्रवेश लिया था. देशसेवा का जज्बा उनमें शुरू से ही था और इसी उद्देश्य से उन्होंने पुलिस बल में भर्ती होने का फैसला किया.

साल 2009 में वे मुंबई पुलिस में भर्ती हुए और कर्तव्यनिष्ठ पुलिसकर्मी के रूप में अपनी पहचान बनाई. विदीप घर के सभी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत थे, उन्हीं से प्रेरणा लेकर उनके चचेरे भाई ने भी पुलिस बल जॉइन किया. उनका मित्रपरिवार काफी बड़ा था और वे हमेशा चाहते थे कि सभी परिवार मिलकर साथ में कार्यक्रम करें. परिजनों के अनुसार, विदीप की दो विवाहित बहनें भी हैं.

अजित पवार विमान हादसा

28 जनवरी 2026 की सुबह महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का चार्टर्ड Learjet 45 विमान मुंबई से बारामती जाते हुए लैंडिंग के दौरान क्रैश हो गया. कोहरे में कम विजिबिलिटी, प्लेन बाईं ओर झुका, गिरा और आग का गोला बन गया. अजित पवार समेत पांचों सवारों की मौके पर मौत हो गई. इस हादसे ने बारामती का ‘दादा’ को हमेशा के लिए छीन लिया और पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |