Colombia Plane Crash: लैंडिंग से पहले बड़ा हादसा, कोलंबिया में विमान क्रैश, सभी 15 यात्रियों की मौत

कोलंबिया में एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ है. राजधानी बोगोटा के अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को वेनेजुएला बॉर्डर के पास एक पहाड़ी इलाके में 15 लोगों को ले जा रहा एक ट्विन-प्रोपेलर विमान क्रैश हो गया, जिसमें एक कोलंबियाई सांसद भी शामिल थे. इस हादसे में सभी यात्री और क्रू मेंबर मारे गए हैं.

विमान ने कोलंबिया के बॉर्डर शहर कुकुटा से उड़ान भरी थी और दोपहर के आसपास (1700GMT) पास के ओकाना में लैंड करने से ठीक पहले एयर ट्रैफिक कंट्रोल से उसका संपर्क टूट गया. फ्लाइट में 13 यात्री और दो क्रू मेंबर सवार थे, जिसकी यात्रा 23 मिनट की थी और इसे कोलंबिया की सरकारी एयरलाइन सतेना ऑपरेट कर रही थी.

कोई ज़िंदा नहीं बचा है- एविएशन अथॉरिटी

एविएशन अथॉरिटी के एक अधिकारी ने AFP को बताया, “कोई ज़िंदा नहीं बचा है.” साथ ही जानकारी दी कि दुर्घटना का कारणों का तुरंत पता नहीं चला है. सरकार ने इलाके की तलाशी के लिए एयर फ़ोर्स को भेजा है.

जहां हादसा हुए वह जगह एंडीज़ पर्वतमाला की पूर्वी रेंज का एक ऊबड़-खाबड़, घने जंगल वाला इलाका है जहां मौसम बहुत तेज़ी से बदलता रहता है. आसपास के ग्रामीण इलाकों के बड़े हिस्से पर कोलंबिया के सबसे बड़े गुरिल्ला समूह, नेशनल लिबरेशन आर्मी का कंट्रोल है, जिसे उसके स्पेनिश नाम ELN से ज़्यादा जाना जाता है.

मरने वालों में एक सांसद भी शामिल

स्थानीय न्यूज़ मैगज़ीन सेमाना से बात करते हुए नॉर्थ सैंटेंडर राज्य के गवर्नर विलियम विलामिज़ार ने कहा कि अब तक सात शव बरामद किए गए हैं. विमान में एक कोलंबियाई सांसद और एक विधायी उम्मीदवार सवार थे.

वामपंथी राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने X पर लिखा, “मुझे इन मौतों का गहरा दुख है. उनके परिवारों के प्रति मेरी पूरी संवेदना है.” मृतकों की सूची में कोलंबिया के चैंबर ऑफ डेप्युटीज़ के सदस्य, 36 साल के प्रतिनिधि डायोजेन्स क्विंटरो और आने वाले चुनावों के उम्मीदवार कार्लोस साल्सेडो शामिल हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

पूर्व उप प्रधानमंत्री लाल कृष्ण आडवाणी के 100वें जन्मदिन पर पीएम मोदी ने लिखा खास लेख, देश के लिए दिए योगदान को किया याद     |     दिल्ली में एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का खौफनाक अंत, पेट्रोल छिड़ककर की खुदकुशी— पुलिस जांच में जुटी     |     पालतू कुत्ते और पार्किंग के विवाद ने ली जान, टेक कंपनी के पूर्व अधिकारी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं     |     बालिचंद्रपुर में दर्दनाक अग्निकांड, एलपीजी गैस से खाना बनाते वक्त हुआ हादसा— एक झुलसा     |     यूपी-उत्तराखंड में सक्रिय अवैध ड्रग्स सिंडिकेट का भंडाफोड़, मुरादाबाद पुलिस ने 2000 कोडीन सिरप की बोतलों के साथ सरगना को दबोचा     |     सेवा का कभी प्रदर्शन नहीं होना चाहिए, निस्वार्थ भाव से किया गया कार्य ही सच्चा धर्म है— मोहन भागवत     |     दीपावली 2026 पर अपनों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामनाएं और संदेश, इन प्यारे कोट्स से बनाएं त्योहार को खास     |     देश भर में दिवाली पर कैसा रहेगा मौसम? दिल्ली में प्रदूषण और दक्षिण भारत में भारी बारिश का अनुमान— IMD की ताजा रिपोर्ट     |     इजराइल की राजनीति में बड़ा उलटफेर, राष्ट्रपति इसाक हर्जोग ने विपक्षी नेता आइसेनकोट को सौंपा सरकार बनाने का मौका     |     द्वादश ज्योतिर्लिंगों में से एक विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में मनाया गया दीपावली का पावन पर्व, अनूठी परंपराओं और राजसी वैभव के साथ हुई शुरुआत     |