10 Lakh Dowry Case: महिला को बाथरूम में बंद कर पीटते थे ससुराल वाले, तंग आकर की आत्महत्या, जांच शुरू

बेंगलुरु: कर्नाटक के बेंगलुरु में एक महिला ने आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि वह अपने पति और ससुराल वालों से परेशान हो गई थी. उसके ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे. आरोप है कि मृतका का पति कभी उसे बाथरूम में बंद कर देता था तो कभी उसके साथ बहुत ज्यादा मारपीट करता था. उसका पति और ससुराल वाले उससे लाखों रुपयों की डिमांड कर रहे थे.

ये मामला बेंगलुरु के तुमकुर जिले के येदियूर से सामने आया है. मृतका की पहचान 24 साल की कीर्ति श्री के रूप में हुई है. उसकी शादी महज दो साल बाद पहले ही हुई थी और अब उसने खुदकुशी कर अपने जान दे दी. आरोप है कि कीर्ति को उसके पति और ससुराल वालों ने दहेज के लिए प्रताड़ित किया. इसी वजह से उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया, जिसके बाद कीर्ती के परिवार वालों ने बनाशंकरी पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

दो साल पहले हुई थी कीर्ती की शादी

कीर्ती मूल रूप से तुमकुर के मधुगिरी तालुक की रहने वाली थी. उसकी शादी नवंबर 2023 में गुरुप्रसाद के साथ शादी हुई थी. शादी में लगभग 35 लाख रुपये खर्च हुए, जिसमें 400 ग्राम सोना और 5 लाख रुपये नकद शामिल थे. इसके बावजूद, कीर्ति श्री के पति गुरुप्रसाद और उनके परिवार के सदस्य लगातार उसे पैसों के लिए परेशान करते रहे. इसलिए, कीर्ति श्री के पिता ने उसके ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.

ससुराल वालों और पति से तंग आकर उसने अपने माता-पिता से भी शिकायत की थी. इसके बाद कीर्ति के परिवार ने विवाद सुलझाने के लिए गुरुप्रसाद के घर पर तीन बार पंचायत भी बुलाई थी, लेकिन इसके बाद भी ससुराल वालों का टॉर्चर खत्म नहीं हुआ. बल्कि और बढ़ गया. कीर्ती का पति उसे शारीरिक रूप से प्रताड़ित करता था. कीर्ती के परिवार का आरोप है कि बेटी के ससुराल वाले कहते हैं कि हमने उन्हें दहेज नहीं दिया.

10 लाख रुपये देने का दबाव

कीर्ती के ससुराल वालों पर आरोप है कि उन्होंने घर बनाने के लिए कीर्ती पर 10 लाख रुपये देने का दबाव बनाया था. कीर्ती के परिवार का आरोप कि उन्होंने 8 लाख रुपये दे भी दिए थे, लेकिन फिर भी ससुराल वालों ने कीर्ती को परेशान किया. इसलिए वह कीर्ती की मौत को आत्महत्या नहीं, हत्या बता रहे हैं. उनका कहना है कि उसके पति गुरुप्रसाद और उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |