Delhi Weather Update: दिल्ली में कड़ाके की ठंड के बीच बारिश का येलो अलर्ट, हिमाचल में भारी बर्फबारी से आफत

दिल्ली में इन दिनों अचानक ही मौसम बदल जा रहा है. कोहरा, शीतलहर के बीच अचानक ही बारिश होने लग रही है. बसंत पंचमी को भी झमाझम बारिश हुई, लेकिन उसके तीन बाद मौसम साफ रहा. इस बीच, मौसम विभाग ने फिर से आज यानी 27 जनवरी को गरज के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है. आईएमडी के मुताबिक, आज आसमान में बादल छाए रहेंगे. 30 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड से हवा चलेगी. बारिश को देखते हुए आईएमडी ने आज येलो अलर्ट जारी किया है.

मौसम विभाग के मुताबिक, आज न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. हालांकि, अगले पांच दिनों तक बारिश की संभावना नहीं है. धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में एक या दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की भी संभावना है.

बर्फबारी से हिमाचल में आफत

वहीं, हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. मनाली और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानीय संपर्क मार्ग बंद हो गए हैं, जिससे सैकड़ों पर्यटक फंस गए हैं. सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं. अधिकारियों के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग-3 को सोलंग नाला तक बहाल कर दिया गया है, लेकिन यहां केवल हल्के वाहनों की आवाजाही की अनुमति है. बस सेवाएं बाधित हैं और बसें मनाली से करीब 16 किलोमीटर दूर पतलीकुहल तक ही चल पा रही हैं.

रविवार को मनाली में करीब 15 किलोमीटर लंबा जाम लग गया था. इस दौरान कई पर्यटक बर्फ से ढकी सड़कों पर पैदल अपने सामान के साथ चलते नजर आए. प्रशासन का कहना है कि जो पर्यटक बर्फबारी से पहले मनाली पहुंच चुके हैं, वे फिलहाल अपने ठहराव स्थलों तक सीमित हैं क्योंकि मुख्य मार्ग अवरुद्ध हैं. जिला प्रशासन लगातार हालात पर नजर बनाए हुए है और सड़कों को बहाल करने का काम जारी है. पतलीकुहल से मनाली की ओर फिलहाल केवल चार पहिया वाहनों को सावधानी के साथ जाने दिया जा रहा है, क्योंकि सड़कों पर फिसलन बढ़ गई है.

27 जनवरी को बर्फबारी के आसार

मौसम विभाग ने 27 जनवरी को भारी हिमपात की चेतावनी दी है, जिससे पतलीकुहल-मनाली और मणिकरण-भुंतर मार्ग प्रभावित हो सकते हैं. यात्रियों को वैकल्पिक मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है. पुलिस ने भी लोगों से अपील की है कि मौसम में सुधार होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें और ऊंचाई वाले क्षेत्रों, नदियों व हिमस्खलन संभावित स्थानों से दूर रहें.

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पहाड़ी इलाकों में फिर बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है. मैदानी इलाकों में ठंड का असर तेज है और कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे उत्तर भारत में सर्दी का प्रकोप जारी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |