Greater Noida Student Suicide: शराब पीकर आने पर प्रबंधन ने बनाया था वीडियो, पिता की डांट से क्षुब्ध छात्र ने दी जान

दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क-3 इलाके में एक छात्र की आत्महत्या के बाद भारी बवाल हो गया. झांसी के भोगनीपुर निवासी छात्र उदित सोनी ने हॉस्टल की चौथी मंजिल से छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. इस घटना के बाद हॉस्टल परिसर में खलबली मच गई. साथी छात्रों ने प्रबंधन पर प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए जमकर तोड़फोड़ और हंगामा किया.

मिली जानकारी के अनुसार, उदित सोनी अपने दोस्त कुलदीप के साथ शराब पीकर हॉस्टल लौटा था. हॉस्टल प्रबंधन ने उसे नशे की हालत में देख न केवल फटकार लगाई, बल्कि उसका एक वीडियो भी बना लिया. प्रबंधन ने यह वीडियो उदित के पिता विजय सोनी को भेज दिया.

बेटे की इस हरकत से नाराज पिता ने फोन पर उसे जमकर डांटा और चेतावनी दी कि वे उसका नाम कटवाकर उसे वापस घर बुला लेंगे. आरोप है कि पिता की इस घुड़की और हॉस्टल में हुई सार्वजनिक फजीहत से उदित गहरे मानसिक तनाव में आ गया. इसी क्षोभ में उसने देर रात चौथी मंजिल से छलांग लगा दी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मौत के बाद छात्रों ने बसों में की तोड़फोड़

उदित की मौत की खबर फैलते ही हॉस्टल के छात्र आक्रोशित हो गए. छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल संचालक का व्यवहार छात्रों के प्रति बेहद संवेदनहीन है और उदित को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था. रात में ही बड़ी संख्या में छात्र एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया.

गुस्साए छात्रों ने हॉस्टल परिसर में खड़ी बसों के शीशे तोड़ दिए और फर्नीचर व अन्य सामान को भारी नुकसान पहुंचाया. देखते ही देखते नॉलेज पार्क क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया. फिलहाल ऐहतियात के तौर पर हॉस्टल के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है.

सीसीटीवी और कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी है. पुलिस हॉस्टल में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि घटनाक्रम का सही समय और कारण स्पष्ट हो सके. साथ ही उदित के फोन की कॉल डिटेल्स और प्रबंधन द्वारा भेजे गए वीडियो की भी जांच की जा रही है.

अधिकारियों का कहना है कि परिजनों की तहरीर के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाएगा. पुलिस ने छात्रों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन देकर शांत कराया है. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और झांसी से आए परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

बिजली संशोधन विधेयक 2025 के खिलाफ पूरे मध्य प्रदेश में बिजली कर्मियों का हल्लाबोल,प्रदेश भर के बिजली दफ्तरों में कामकाज ठप, अभियंता और कर्मचारी सड़कों पर उतरे     |     नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |