इस वर्ष भी होगा परंपरा का निर्वहन, होली उत्सव समिति का हुआ गठन – पं. गोविंद शर्मा को मिली संयोजक की जिम्मेदारी, कोषाध्यक्ष बने विश्वकर्मा
👁️वीडियो देखें
शाजापुर। नगर में चली आ रही सनातन परंपरा को इस वर्ष भी सर्व हिन्दू उत्सव समिति द्वारा जारी रखा गया है, जहां आयोजित बैठक में पांच दिनी होली उत्सव धूमधाम व उत्साह से मनाने का निर्णय लिया गया। पर्व के लिए होली उत्सव समिति का गठन भी किया गया। इस वर्ष होली उत्सव समिति संयोजक के पद पर पं. गोविंद शर्मा को मनोनीत किया गया है। जबकि कोषाध्यक्ष पद पर रोहित विश्वकर्मा को मनोनीत किया गया।
आयोजन को लेकर शुक्रवार को वजीरपुरा स्थित श्री कृष्ण व्यायामशाला मंे बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से होली उत्सव समिति का गठन किया गया। जिसमें पं. गोविंद शर्मा को संयोजक, सचिव पद पर अंकित अंबावतिया, कोषाध्यक्ष के पद पर रोहित विश्वकर्मा तथा सह संयोजक के रूप में जीत पारछे को मनोनीत किया गया है। बैठक की अध्यक्षता सर्व हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष पं. आशीष नागर ने की। बैठक के दौरान सर्व हिन्दू उत्सव समिति के संरक्षक किरणसिंह ठाकुर, महेश भावसार, अनूप किरकिरे, सीताराम पवैया, महेश प्रजापति, मनीष सिसौदिया, गजेन्द्र सिकरवार, कैलाश मटोलिया, महासचिव मनीष सोनी, सत्या वात्रे, सचिव राजेश पारछे, गोविंद नायक, प्रेम यादव, कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रजापति, प्रवक्ता धनराज गवली, सूचना संपर्क प्रमुख विष्णु गवली, विनोद जैन, दीपक निगम, अजय सिंह चंदेल, सतीश राठौर, विक्रम कुशवाह, भूपेन्द्र मालवीय, राहुल परमार, दिनेश सौराष्ट्रीय, सुनील सिसौदिया, दिलीप सिंदल, संजय राठौर, नरेन्द्र प्रजापति, चेतन कुशवाह, लवेश शर्मा, अतुल पॉलीवाल, बालकृष्ण यादव, जलज ठाकुर, महेश गवली, प्रदीप देवतवाल, मनीष टेलर, पवन नरवले, विशाल देवतवाल, संतोष परिहार, चिनेश गवली, सुभाष राठौर, चंदन कुशवाह, देवेन्द्र कुशवाह, गणेश गवली, योगेश कुशवाह सहित बड़ी संख्या में सर्व हिन्दू समिति के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता मौजुद थे। बैठक का संचालन सर्व हिन्दू उत्सव समिति के उपाध्यक्ष अनिल मालवीय ने किया।
इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा पांच दिनी पर्व
नगर में पांच दिनी होली उत्सव मनाए जाने की परंपरा बरसों से चली आ रही है। जिसे इस वर्ष भी जारी रखा जाएगा। पर्व के दौरान दिन में जहां आजाद चौक में नगरवासी रंगारंग पर्व मनाएंगे। वहीं शाम से देर रात तक नगर में गरिमामय वातावरण में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसके लिए भी समिति में बैठक में सर्वसम्मति से दायित्व सौंपे गए।

000000000000000000