JKPSC Judiciary Result Controversy: कश्मीर से केवल 13 उम्मीदवार होने पर मचा बवाल, अल्ताफ बुखारी ने चयन प्रक्रिया पर उठाए सवाल

जम्मू-कश्मीर सिविल सर्विसेज (ज्यूडिशियल) मेन परीक्षा का रिजल्ट सामने आ चुका है. इसके साथ ही एक और विवाद अब तूल पकड़ता जा रहा है. इस परीक्षा में शॉर्टलिस्ट किए गए 124 उम्मीदवारों में से केवल 13 कैंडिडेट्स कश्मीर रीजन के रहने वाले हैं. यही वजह है कि अब तमाम राजनीतिक दल और अभ्यर्थियों ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं.

छात्रों और राजनीतिक दलों की तरफ से लगाए जा रहे आरोपों पर जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) का बयान भी सामने आया है. इसमें हेरफेर के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया. आयोग ने स्पष्ट किया कि परीक्षा पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी और नियमों के अनुरूप कराई गई है.

JKPSC आयोग ने कहा- गड़बड़ी का सवाल ही नहीं

JKPSC आयोग ने बयान में कहा कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट आधारित है और इसमें धर्म, क्षेत्र, भाषा या किसी अन्य आधार पर कोई भेदभाव नहीं किया जाता है. JKPSC के अनुसार आंसर शीट की जांच गोपनीय तरीके से की जाती है. इसके साथ ही परीक्षकों को उम्मीदवारों की पहचान की जानकारी नहीं होती है. यही वजह है कि इसमें किसी तरह की गड़बड़ी का कोई सवाल ही नहीं उठता है.

अल्ताफ बुखारी ने उठाए कई सवाल

इससे पहले अपनी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मंत्री अल्ताफ बुखारी ने परीक्षा परिणामों पर चिंता जताते हुए कहा था कि 124 में से 111 उम्मीदवारों का जम्मू डिवीजन से होना गंभीर सवाल खड़े करता है. कश्मीर के कई छात्रों ने परीक्षा परिणामों में अनियमितताओं और पारदर्शिता की कमी की शिकायत की है.

बुखारी ने इस मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए उपराज्यपाल मनोज सिन्हा और मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से हस्तक्षेप करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि लोगों को यकीन दिलाना चाहता हूं कि उनके लिए कोई आवाज नहीं उठाएगा. हम सबके लिए आवाज उठाएंगे.

जम्मू कश्मीर में हाल के दिनों में वैष्णो देवी मेडिकल कॉलेज में दाखिले को लेकर भी जम्मू-कश्मीर के बीच क्षेत्रीय असंतुलन का विवाद सामने आया था, जिसके बाद यह मामला और अधिक संवेदनशील बन गया है. यही वजह है कि कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |