डांस बना मौत की वजह: पत्नी का नाचना पति को नहीं आया रास, गुस्से में सिलबट्टे से कूच दिया सिर; मौके पर मौत

पटना के शास्त्री नगर इलाके में पति-पत्नी का आपसी विवाद इस कदर आगे बढ़ा कि घटना में पत्नी की जान चली गई. राजधानी के शास्त्री नगर थाना क्षेत्र स्थित मछली गली में मंगलवार की रात विजेंद्र कुमार ने अपनी पत्नी प्रीति कुमारी की सिलबट्टे से कूच कर हत्या कर दी. विजेंद्र द्वारा प्रीति के सिर पर सिलबट्टे से चार-पांच बार वार किया गया. इलाज के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई

बताया जा रहा है कि पति ने गुस्से में आकर इस कदम को उठाया. यह जानकारी भी सामने आ रही है कि मृतका प्रीति कुछ ही दिन पहले राजधानी के ही राजा बाजार इलाके में साईं शोभायात्रा में शामिल होने गई थी, जहां उसने डांस किया था. घर लौटने के बाद उसका अपने पति विजेंद्र से झगड़ा हुआ और झगड़े ने देखते ही देखते खूनी रूप ले लिया. विजेंद्र ने अपनी पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से हमला कर दिया. हमला करने के बाद विजेंद्र मौके से फरार हो गया.

इधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के अनुसार मृतका के पिता ने विजेंद्र पर दहेज को लेकर प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया है. विजेंद्र और प्रीति की शादी दो साल पहले, 2024 में हुई थी.

इस घटना के बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ-2 साकेत कुमार ने बताया कि शास्त्री नगर थाने को सूचना मिली थी कि शास्त्री नगर थाना अंतर्गत आर मंदिर के पास पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद हुआ है. सूचना का सत्यापन करने के लिए जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पता चला कि विवाद के क्रम में पति द्वारा पत्नी के सिर पर सिलबट्टे से प्रहार किया गया है, जिससे पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई.

इसके बाद परिजनों द्वारा महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा वैज्ञानिक साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और अन्य विधि-सम्मत कार्रवाई कर रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |