Government Job 2026: 1100 पदों पर निकली भर्ती, 17 जनवरी से आवेदन शुरू

MP News: मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए खुशखबरी है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे अभ्यर्थियों को बड़ा अवसर मिलने जा रहा है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने तकनीकी शिक्षा और कौशल विकास विभाग में 1100 से अधिक पदों पर भर्तियों का नोटिफिकेशन जारी किया है। खास बात यह है कि इन भर्तियों में केवल मध्यप्रदेश के मूल निवासियों को ही मौका मिलेगा।

आवेदन की तारीखें तय

आधिकारिक सूचना के अनुसार, आवेदन प्रक्रिया 17 जनवरी 2026 से शुरू होकर 31 जनवरी 2026 तक चलेगी। अभ्यर्थी तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

27 फरवरी को होगी परीक्षा

इन पदों के लिए 27 फरवरी 2026 को ऑनलाइन परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी—

पहली शिफ्ट: सुबह 9:30 से 11:00 बजे तक

दूसरी शिफ्ट: दोपहर 2:30 से शाम 4:30 बजे तक

आरक्षण का मिलेगा पूरा लाभ

भर्ती प्रक्रिया में शासन के नियमानुसार आरक्षण लागू होगा। सामान्य, EWS, SC, ST, OBC, महिला, पूर्व सैनिक और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।

दो तरह की भर्तियां

इस भर्ती में –

सीधी भर्ती

सीधी भर्ती (बैकलॉग पद)
शामिल हैं। गणित, ड्राइंग सहित कई ट्रेड्स में पद भरे जाएंगे।

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग: ₹500

SC/ST/OBC/EWS: ₹250

कियोस्क शुल्क: ₹60 अतिरिक्त

कुल मिलाकर, यह भर्ती मध्यप्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। समय रहते आवेदन करें और परीक्षा की तैयारी शुरू करें।

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

मध्य प्रदेश में मानवता शर्मसार, जुए के लिए पैसे न देने पर नाती ने की 75 वर्षीय नानी की पीट-पीटकर हत्या     |     मध्य प्रदेश के डिंडौरी में दिल दहला देने वाला हादसा, रसगुल्ला बताकर खिलाया सुअरमार बम— जबड़ा उड़ने से युवक की मौत     |     देवास एसएचओ दिलीप पुरी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, मुख्य आरोपी की निशानदेही से 35 लाख बरामद     |     इंदौर सड़क हादसे में मृतक आईटी प्रोफेशनल के परिवार को मिला 3.20 करोड़ का भारी-भरकम मुआवजा, अदालत का बड़ा फैसला     |     ‘डांट से सटक गया था दिमाग’, पूर्व आईएएस अधिकारी की हत्या करने वाले केयरटेकर ने खोले कई राज     |     पिता की मौत के सदमे ने ली बेटे की जान, भोपाल में पानी की टंकी से कूदकर युवक ने दी जान     |     गांधीसागर में देश की पहली अनोखी पंप्ड हाइड्रो स्टोरेज परियोजना, 11500 करोड़ की लागत से युवाओं को मिलेगा रोजगार     |     मध्य प्रदेश: दिव्यांग अखबार विक्रेता राधे बाथम के संघर्ष को देख पसीजा एमपीका अध्यक्ष महानआर्यमन सिंधिया का दिल, भेंट की इलेक्ट्रिक स्कूटी     |     दीवार में सेंध लगाकर करोड़ों की डकैती, कटनी के मशहूर ज्वेलरी शोरूम में चोरों ने बोला धावा     |     सफाई के मामले में नंबर-1 ताज गंवाने वाले इंदौर में क्यों फिसला सिस्टम, सामने आए ये 5 बड़े कारण     |