मामूली बहस और खौफनाक अंत: एमपी में 100 ग्राम घी पर सास से हुआ झगड़ा, बहू ने आत्मघाती कदम उठा कर दी जान

मध्य प्रदेश के शिवपुरी में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बीते गुरुवार को घी के लिए सास के साथ हुए झगड़े बाद एक महिला ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. मृत महिला की पहचान सोनम जाट के रूप में हुई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया. घटना जिले के इंदर पुलिस थाना क्षेत्र के इमलाउदी गांव की है.

इंदर पुलिस स्टेशन के इंचार्ज दिनेश सिंह के अनुसार मलाउदी गांव में घी को लेकर सास से हुए झगड़े बाद एक विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. उन्होंने कहा बताया कि मृतका सोनम जाटव की शादी 2018 में हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं. उसके पति धनपाल के अनुसार, सोनम ने जॉइंट फैमिली में घरेलू दिक्कतों के कारण अलग खाना बनाना शुरू कर दिया था.

100 ग्राम घी को लेकर हुआ झगड़ा

गुरुवार सुबह धनपाल की मां ने सोनम से थोड़ा घी मांगा. सोनम ने पहले तो मना कर दिया, लेकिन पति के कहने पर उसने करीब 100 ग्राम घी दे दिया. बाद ने धनपाल थोड़ा और घी लाकर मां को दे दिया. इस बात को लेकर धनपाल की मां और पत्नी के बीच झगड़ा होने लगा. दोनों के बीच विवाद काफी देर तक चला. इससे गुस्से में आकर थोड़ी ही देर बाद विवाहिता ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे की उसकी तबीयत खराब होने लगी.

जैसे ही यह खबर आसपास के लोगों को हुई तो वह भी धनपाल के घर पहुंच गए. परिजन उसे इलाज के लिए पहले नजदीक के अस्पताल लेकर गए, जहां डाॅक्टरों ने शिवपुरी जिला अस्पलात रेफर कर दिया. जिला अस्पताल पहुंने पर डाॅक्टरों ने विवाहिता को मृत घोषित कर दिया. अब इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है. पुलिस ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्ट के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |