झाबुआ।।
जिले में कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा किसानों को उर्वरक की समय पर, पारदर्शी एवं सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ई-विकास प्रणाली की शुरुआत 15 जनवरी 2026 से की गई है। इस डिजिटल प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण प्रक्रिया को सुव्यवस्थित, समयबद्ध एवं पारदर्शी बनाया जाएगा।
इस संबंध में कलेक्टर नेहा मीना ने ई-विकास प्रणाली की समीक्षा बैठक लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने निर्देशित किया कि जिले की समस्त पैक्स समितियों एवं उर्वरक वितरण केंद्रों का शीघ्र पंजीयन कर रिटेलर आईडी तैयार की जाए। साथ ही समस्त कृषकों की एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से पूर्ण कर उन्हें ई-विकास प्रणाली से जोड़ा जाए।
कलेक्टर ने निर्देशित किया कि ई-विकास प्रणाली के अंतर्गत किसान का एग्रीस्टैक फार्मर रजिस्ट्री पर पंजीयन आवश्यक है, जिसके लिए कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग के मध्य समन्वय स्थापित किया जाए। इसके अतिरिक्त कृषक रथों के निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार जागरूकता गतिविधियों के साथ-साथ फार्मर रजिस्ट्री बनाने का कार्य भी पूर्ण किया जाए।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री सी.एस. सोलंकी, उप संचालक कृषि श्री एन.एस. रावत, जिला विपणन अधिकारी सुश्री अमिता मोरे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department of Agriculture, Madhya Pradesh #jhabua #JansamparkMP