मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन की तैयारियों का कमिश्नर, कलेक्टर एवं एसपी ने किया निरीक्षण

नर्मदापुरम ➡️ प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जिले में आगमन को लेकर प्रशासनिक तैयारियां जोरों पर हैं। इस संबंध में आज कमिश्नर श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना एवं एसपी श्री साई कृष्ण एस थोटा ने कार्यक्रम स्थल, हेलीपैड तथा रैली रूट का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्य कार्यक्रम स्थल पहुंचकर तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थिति में आयोजित की जाने वाली यात्रा की तैयारियों का भी निरीक्षण किया गया। कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा की तथा संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को उनके जिम्मेदारियों के बारे में आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी अधिकारी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी सजगता और जिम्मेदारी से करें ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की चूक या कमी की कोई संभावना न रहे।

उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति पर्व को दृष्टिगत रखते हुए सभी व्यवस्थाएं की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के आगमन एवं नवनिर्मित रेस्ट हाउस के लोकार्पण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन द्वारा व्यापक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर ने नवनिर्मित रेस्ट हाउस सहित मुख्य कार्यक्रम स्थल एवं संबंधित व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने प्रत्येक स्थल पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्वयं जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री के आगमन कार्यक्रम के लिए वरिष्ठ अधिकारियों को विभिन्न सेक्टरों का दायित्व सौंपते हुए समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने मुख्य कार्यक्रम स्थल के सभी प्वाइंट्स का निरीक्षण कर तय की गई रूपरेखा के अनुसार व्यवस्थाओं की समीक्षा की तथा सेक्टर प्लान का भी अवलोकन किया।

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पूरे कार्यक्रम की विस्तृत मॉकड्रिल अनिवार्य रूप से की जाए, ताकि किसी भी प्रकार की कमी शेष न रहे। उन्होंने फूड सेफ्टी ऑफिसर को भोजन की गुणवत्ता एवं सुरक्षा की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं सीएमएचओ को स्वास्थ्य संबंधी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने तथा महिला एवं बाल विकास अधिकारी को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक सेक्टर में सुपरवाइजर की उपस्थिति रहे। कलेक्टर ने यह भी निर्देशित किया कि प्रत्येक सुपरवाइजर एवं पुलिस दल को एंबुलेंस, पेयजल व्यवस्था, शौचालय सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं के स्थानों की पूरी जानकारी हो, ताकि आवश्यकता पड़ने पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

इस दौरान विधायक सोहागपुर विजयपाल सिंह, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री हिमांशु जैन, अपर कलेक्टर श्री राजीव रंजन पांडे, एसडीएम जय सोलंकी, सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।


#narmadapuram CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Home Department of Madhya Pradesh General Administration Department, MP

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

नापतौल विभाग का गजब खेल! जांच से पहले ही पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों को मिलेगा ‘अलर्ट’; क्या अब कभी पकड़ी जाएगी गड़बड़ी?     |     MP में सरकारी शिक्षक बनना हुआ आसान! अब दो की जगह देनी होगी सिर्फ एक परीक्षा; मोहन यादव सरकार ने युवाओं को दिया बड़ा तोहफा     |     दिल दहला देने वाला हादसा! घर के बाहर खेल रहे मासूम को टैंकर ने कुचला; रूह कांप जाएगा ‘CCTV फुटेज’ देख, मौके पर ही हुई मौत     |     Ratlam Crime News: रतलाम में बर्थडे पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग, गोली लगने से युवक घायल; पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर निकाली हेकड़ी     |     ईरान-इजराइल युद्ध की मार: MP में कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पर लगी रोक! शादियों और फूड बिजनेस में मचा हाहाकार; जानें कब तक रहेगी किल्लत     |     Kuno National Park: ज्वाला ने तीसरी बार दी खुशखबरी, एक साथ जन्मे 5 चीता शावक; भारत के ‘प्रोजेक्ट चीता’ को मिली बड़ी सफलता     |     उज्जैन में साध्वी का ‘महा-साजिश’ फेल! महामंडलेश्वर के खिलाफ फर्जी FIR की तैयारी थी, अखाड़े के संतों ने ऐसे किया भंडाफोड़; जानें इनसाइड स्टोरी     |     होटल के बंद कमरे में ‘खूनी खेल’! भोपाल में पत्नी ने पति को डंडे से पीटा, फिर ब्लेड से किया वार; हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद मचा हड़कंप     |     Jabalpur High Court News: इंसाफ के लिए जबलपुर में शख्स की चौंकाने वाली हरकत, जज की डाइस पर रखा भ्रूण; इच्छा मृत्यु की मांग से मचा हड़कंप     |     भोपाल में अस्पताल की बड़ी लापरवाही! 12वीं की छात्रा को पहले ‘प्रेग्नेंट’ बताया, फिर निकला ट्यूमर; इलाज के अभाव में छात्रा ने तोड़ा दम, परिजनों का हंगामा     |