पन्ना में जमीनी विवाद में जीजा ने साले को मारी गोली, दोनों की भी हालत गंभीर

पन्ना: पन्ना के पवई थाना क्षेत्र में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के बीच खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है. घटना में गोली लगने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, वहीं दूसरे को भी सिर में चोट आई है. दोनों घायलों को समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पवई में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कटनी रेफर किया गया है.

पन्ना के पवई थाना क्षेत्र के कृष्णगढ़ गांव का मामला, पुलिस कर रही जांच

जानकारी के अनुसार मोहम्मद रईस (50) की बहन सबीना अख्तर की ससुराल कृष्णगढ़ गांव में है. सबीना का अपने देवर अफजल खान से जमीनी विवाद चल रहा है. इसी विवाद के चलते देवर द्वारा उसे लगातार परेशान किया जा रहा था, जिससे वह अपने मायके ग्राम ककरहटी में रह रही थी. बुधवार को सबीना अपनी ससुराल कृष्णगढ़ पहुंची, जहां देवर अफजल ने यह कहकर अपमानित किया कि वह यहां क्यों आई है और वापस चली जाए. यहां उसका कोई हक नहीं है.

इसी बात को लेकर भाभी और देवर के बीच विवाद हो गया, जिसकी शिकायत सबीना ने बुधवार शाम पवई थाने में दर्ज कराई. पुलिस ने मामले को विवेचना में लिया. घटना की जानकारी मिलने पर सबीना अख्तर का भाई मोहम्मद रईस ग्राम ककरहटी से अपनी बहन की सहायता के लिए गुरुवार सुबह कृष्णगढ़ पहुंचे. इसी दौरान विवाद ने उग्र रूप ले लिया. आरोप है कि अफजल ने रइस पर गोली चला दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.

दोनों घायलों को पवई स्वास्थ्य केंद्र से कटनी कि लिए किया गया रेफर

वहीं अपने बचाव में रईस ने अफजल पर डंडे से वार किया, जिससे अफजल के सिर में चोट आई. घटना के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल रईस को तत्काल पवई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे कटनी रेफर किया गया. कुछ समय बाद घायल अफजल को भी पवई स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां से उसे भी कटनी रेफर किया गया. घटना की सूचना मिलते ही एसडीओपी भावना सिंह दांगी एवं थाना प्रभारी सुशील कुमार दल-बल के साथ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी है.

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |