कोहरे की कैद में मध्य प्रदेश, ऊपर से बर्फीली हवाओं का हमला, शाजापुर में 5 डिग्री से नीचे तापमान

भोपाल: मध्य प्रदेश में ठंड का सितम जारी है. उत्तर भारत से आ रही हवाओं के चलते मध्य प्रदेश के शहरों का पारा गिर गया है. प्रदेश के उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में ठंड ज्यादा देखने को मिल रही है. कड़ाके की ठंड ने लोगों का घरों से बाहर निकलना कम करना दिया है. सुबह के 10 बजे तक पूरा प्रदेश कोहरे की चादर में लिपटा रहता है. अगले 2 दिन में कई इलाकों में बारिश का अनुमान भी लगाया जा रहा है. अगर बारिश होती है तो प्रदेश में लोगों को ठंड और सताएगी.

बुधवार को शाजापुर में सबसे ज्यादा ठंड
मौसम वैज्ञानिक दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, ”बात मध्य प्रदेश के सबसे ठंडे इलाके की की जाए तो बुधवार को शाजापुर और शहडोल के कल्याणपुर में सबसे कम 4.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. जबकि सबसे ज्यादा 30 डिग्री सेल्सियत तापमान खंडवा में रहा. सिवनी में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा.” उन्होंने बताया, 19 जनवरी से उत्तर भारत में एक सिस्टम एक्टिव हो सकता है, जिसका असर मध्य प्रदेश पर पड़ सकता है.”

मौसम विभाग के मुताबिक, लगभग 15 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा है. जबकि कई जगह 5 डिग्री से नीचे तापमान दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अनुसार, अभी कुछ दिन मध्य प्रदेश में ठंड का आलम बना रहेगा.

बुरहानपुर में लिपटी कोहरे की चादर
बुरहानपुर के नेपानगर तहसील क्षेत्र में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही हैं. गुरुवार सुबह अचानक मौसम का मिज़ाज बदल गया, क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच घने कोहरे ने भी दस्तक दे दी है. घने कोहरे के कारण आम जनजीवन प्राभावित हुआ है. कम विजिबिलिटी के कारण वाहन चालकों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. सुबह घने कोहरे के कारण वाहन चालकों को हेड लाइट जलाकर चलाने पड़ रहे हैं. इसके अलावा हवा में घुली सिहरन से ठिठुरते लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए. सड़कों पर छाए कोहरे के कारण सुबह की रफ्तार धीमी हो गई. साथ ही आम नागरिक देर से अपने घरों से बाहर निकल सके.

डॉक्टर ने की सावधानी बरतने की अपील
स्थानीय निवासी नरेश वारुले का कहना है कि, ”इस साल कड़ाके की ठंड में सुबह 9 बजे तक कोहरा छाया रहता है. इससे लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है. लोग घरों से कम ही निकल रहे हैं. बाजारों में लोगों की आवाजाही पर खासा असर देखा जा रहा है.” निजी अस्पताल संचालक ऋषि बंड ने बताया कि, ”बदलते तापमान के कारण सर्दी, खांसी और वायरल संक्रमण की शिकायतें बढ़ सकती हैं. ऐसे में लोगों को सुबह-शाम सावधानी बरतने और मौसम के अनुसार कपड़े पहनना चाहिए.”

मालवा अभीतक की ताजा खबर सीधे पाने के लिए : 
ताज़ा ख़बर पाने के लिए एंड्राइड एप्लीकेशन इनस्टॉल करें :

फतेहपुर कांड में बड़ा खुलासा: कत्ल नहीं, पूरे परिवार ने की आत्महत्या! सुसाइड नोट में खुला 4 विलेन का राज; टॉर्चर की खौफनाक दास्तान     |     Ghaziabad News: राजनगर एक्सटेंशन के लिए GDA का नया ट्रैफिक मास्टर प्लान तैयार, इन रास्तों पर बनेंगे नए फ्लाईओवर और कट; जानें पूरी योजना     |     जयशंकर का ‘मास्टरस्ट्रोक’! ईरान नहीं रोकेगा भारतीय जहाज; होर्मुज संकट के बीच भारत को मिली बड़ी राहत, दुनिया ने माना कूटनीति का लोहा     |     गैस संकट पर पीएम मोदी का कड़ा एक्शन! मंत्रियों को दी चेतावनी— “अफवाह फैलाने वालों को न छोड़ें”; देश में एलपीजी सप्लाई को लेकर लिया बड़ा फैसला     |     नोएडा में भीषण अग्निकांड! बिजली मीटर फैक्ट्री में लगी आग ने लिया विकराल रूप, 26 कर्मचारी झुलसे; चीख-पुकार के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन जारी     |     भारत में LPG का महासंकट! चूल्हे पर लौटने को मजबूर हुए लोग, गैस एजेंसियों के बाहर लगी 2-2 किमी लंबी लाइनें; जानें आपके शहर का हाल     |     Baghpat News: हिस्ट्रीशीटर विवेक मलिक मर्डर केस में बड़ा खुलासा, 27 साल पुरानी रंजिश में हुई हत्या; जानें 11 लाशों का पूरा इतिहास     |     Farooq Abdullah Target: कौन है कमल सिंह जिसने पूर्व CM फारूक अब्दुल्ला पर किया जानलेवा हमला? 2 दशकों से रची जा रही थी साजिश; जानें पूरी कुंडली     |     अगले 72 घंटे भारी! दिल्ली समेत 5 राज्यों में बदलेगा मौसम, गुजरात में लू का ‘यलो अलर्ट’; पहाड़ों पर भारी बर्फबारी की चेतावनी     |     15 साल का इंतजार और अब ‘इंकलाब’! बैगा आदिवासियों के सब्र का बांध टूटा; अपनी ही जमीन के पट्टे के लिए दर-दर भटक रहे ‘जंगल के राजा’     |